Shardiya Navratri Rangoli: नवरात्रि का पर्व सिर्फ पूजा-पाठ और व्रत का ही नहीं, बल्कि घर की सजावट (Home Decor) और सकारात्मक ऊर्जा से भर देने वाला त्योहार भी है. इस खास अवसर पर लोग माता रानी को खुश करने के लिए अपने घर को दीपों, फूलों और रंगोली से सजाते हैं. रंगोली न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि यह शुभता और मंगलता का प्रतीक भी मानी जाती है. कई लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक रोजाना रंगोली बनाते हैं, जिससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहे. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और हर दिन के लिए कुछ नया और खूबसूरत डिजाइन (Navami Rangoli) तलाश रहे हैं, तो आइए देखते हैं कुछ डिजाइनों के बारे में जिन्हें आप बना सकते हैं.
इस तरह बनाएं नवरात्रि के लिए रंगोली | Navratri Rangoli Designs
फूलों की रंगोली
अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो आप फूलों की रंगोली बना सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता.
थाल और हरे पत्ते
आप चाहें तो थाल और हरे पत्तों की मदद से रंगोली बना सकते हैं. यह काफी सुंदर और अलग लगती है. इसमें रौनक लाने के लिए आप रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
चरण रंगोली
अगर आप चाहें तो रंगोली में माता रानी के चरण बना सकते हैं. यह देखने में बहुत सुंदर लगती है और इसे बनाना भी आसान होता है. आप रंगों से इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं.
त्रिशूल का चित्र
रंगोली को नया लुक देने के लिए आप त्रिशूल का चित्र बना सकते हैं. यह एक अलग और सुंदर डिजाइन है जिसे आप इस नवरात्रि ट्राय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri: इस नवरात्रि ट्राई करें ये ट्रेंडिंग पर्स, हर आउटफिट से करेंगे मैच
रंग की रंगोली (मोर डिजाइन)
आप रंगों की मदद से मोर वाली रंगोली बना सकते हैं. यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है. हालांकि इसे बनाने में थोड़ी मेहनत लगती है, लेकिन अगर आपको रंगोली बनाना पसंद है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें- चाहते हैं गरबा के लिए लहंगा लेना? Delhi-NCR की ये मार्केट हैं बेस्ट, कम बजट में मिलेगा जबरदस्त ऑउटफिट
संबंधित खबरें
इस गणेश चतुर्थी खुद तैयार करें गणपति की मूर्ति, आसान और किफायती है ये तरीका
29 days agoसूखे फूलों से हवन कप्स बनाने का आसान तरीका, पूजा के बाद ऐसे करें फूलों का इस्तेमाल
29 days agoछोटी हो या बड़ी... ऐसे ऑर्गेनाइज करें अपनी रसोई, ट्विंकल खन्ना ने बताए आसान तरीके
33 days agoदीवारों में बिना छेद किए घर को दें प्रीमियम लुक, किराए के मकान में काम आएंगे ये हैक्स
33 days agoजन्माष्टमी पर घर को सजाना है लेकिन बजट नहीं है? इन 6 घरेलू चीजों से करें सुंदर सजावट
35 days agoकान्हा के स्वागत के लिए मंदिर के पास बनाएं ये 4 खूबसूरत रंगोली, देखते रह जाएंगे लोग
35 days agoघर पर बनाएं कान्हा का झूला, आसान DIY से सजाएं जन्माष्टमी की झांकी
40 days agoकिचन में सामान रखने की जगह कम पड़ रही है? इन स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज से बढ़ाएं स्पेस
49 days agoपुरानी मोमबत्ती से बनाएं रंगीन फूल, आसान है ये क्रिएटिव DIY तरीका
54 days agoहरियाली तीज पर झूला घर पर कैसे सजाएं? यहां से लीजिए पारंपरिक आइडियाज
58 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines