Shardiya Navratri: इस नवरात्रि ट्राई करें ये ट्रेंडिंग पर्स, हर आउटफिट से करेंगे मैच

Latest Purse Designs: लड़कियों को पर्स का काफी शौक होता है. बस एक बहाना ही काफी है पर्स लेने के लिए. अगर आप भी इस नवरात्रि में पर्स लेने का सोच रही हैं तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग और स्टाइलिश पर्स पैटर्न्स के बारे में, जिनका आप चुनाव कर सकती हैं.

purse

हर फेस्टिव लुक को कम्पलीट करेंगे ये ट्रेंडी पर्स. Image Source Pinterest

Purse Designs: ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं, जिन्हें पर्स लेना और हर आउटफिट (Outfit) के साथ मैच करता हुआ पर्स कैरी करना बहुत पसंद होता है. कई तो ऐसी हैं जो पर्स खरीदने के लिए बस एक बहाने का इंतजार करती हैं. नवरात्रि के इन पावन दिनों में बहुत से लोग शॉपिंग करते हैं, कपड़े खरीदते हैं और पंडाल जाने के लिए मैचिंग ज्वेलरी भी लेते हैं. अगर आप भी नवरात्रि में पंडालों में घूमने के लिए सुंदर और लेटेस्ट स्टाइलिश (Latest Purse) पर्स लेना चाहती हैं, ताकि उसमें अपना मेकअप, फोन और जरूरी चीजें आराम से रख सकें तो आइए जानते हैं कुछ बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन के पर्सेस के बारे में.

विज्ञापन

नवरात्रि लेटेस्ट पर्स | Navratri Latest Purse Designs

मल्टीकलर पर्स

अगर आप इस नवरात्रि पर मल्टीकलर पर्स (Multi Colour Purse) का चुनाव करती हैं, तो यह सभी आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाएगा. यह देखने में भी बेहद सुंदर लगता है. आपको मार्केट में इसके कई तरह के स्टाइलिश पैटर्न मिल जाएंगे.

विज्ञापन

हैंड क्राफ्टेड पर्स

इस तरह के हैंड क्राफ्टेड पर्स (HandCrafted Purse) आजकल बहुत ज्यादा चलन में हैं. ये नवरात्रि के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. आप इन्हें पंडाल में घूमने, गरबा या डांडिया नाइट में आसानी से कैरी कर सकती हैं.

एथनिक स्टाइल पर्स

ये पर्स दिखने में बेहद सुंदर और यूनिक होते हैं. इन्हें आप इंडियन और ट्रेडिशनल दोनों तरह की ड्रेसेस के साथ मैच कर सकती हैं. मार्केट में यह कई अलग-अलग डिजाइन और कलर में मिलते हैं.

विज्ञापन

क्लच पर्स

अगर आप साड़ी या सूट पहन रही हैं तो क्लच पर्स (Clutch Purse) आपके लुक को और भी ग्रेसफुल बना देगा. इन पर्स पर की गई एम्ब्रॉयडरी इन्हें खास बना देती है. आप चाहें तो इसे इस नवरात्रि जरूर ले सकती हैं.

विज्ञापन

पोटली बैग

पोटली बैग(Potli Bag) आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं. ये वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह की ड्रेसेस के साथ मैच कर जाते हैं. इनका लुक बेहद एलिगेंट और फेस्टिव होता है. नवरात्रि के लिए ये एक परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ