---विज्ञापन---

Healthy Heart का संकेत देते हैं ये 5 लक्ष्ण, एक भी कम-ज्यादा दिखे तो न करें इग्नोर

Healthy Heart Signs: कोलेस्ट्रॉल का हमारी दिल की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल का दौरा पड़ने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे संकेतों के बारे में, जो बताएंगे आपका हार्ट हेल्दी है या नहीं।

---विज्ञापन---

Healthy Heart Signs: कोलेस्ट्रॉल का स्तर स्थिर होना जरूरी है ताकि दिल के रोगों से बचा जा सके। जी हां, कोलेस्ट्रॉल का गहरा संबंध हमारे हार्ट से भी होता है। LDL बिल्डअप से दिल की धमनियां जमने लगती हैं। ऐसे में खून का प्रवाह प्रभावित होता है। हार्ट अटैक आने का एक कारण कोलेस्ट्रॉल भी है, खासतौर पर सर्दियों में अगर कोलेस्ट्रॉल का बैलेंस असंतुलित हो जाए, तो इससे दिल के रोगों में वृद्धि होती है। अगर ये संकेत दिखाई दें, तो समझ जाइए आपका दिल बिल्कुल हेल्दी है।

हार्ट अटैक और कोलेस्ट्रॉल कैसे एक-दूसरे से जुड़े हैं?

जब शरीर में LDL का स्तर अधिक हो जाता है, तो यह धमनियों में प्लाक बना देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। अगर यह प्लाक फट जाता है, तो ब्लड क्लॉट बनता है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है। आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनमें हार्ट अटैक सबसे गंभीर है। यहां जानिए हेल्दी हार्ट के संकेतों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

हेल्दी हार्ट के संकेत

1. नॉर्मल BP- अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य है, तो यह एक सुरक्षित दिल की पहचान है। हेल्थसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 120/80 mmHg के आसपास BP होना चाहिए।

---विज्ञापन---

2. स्टैमिना- शरीर में एनर्जी बनी रहती है तो यानी आप दिल के रोगों से सुरक्षित हैं। बिना थकान के कामों को करना भी स्वस्थ दिल का संदेश है। इससे आपके दिल में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़िया रहती है।

3. कोलेस्ट्रॉल लेवल का नियंत्रण- अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल स्थिर है, तो आपको हार्ट अटैक का चांस कम रहता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आदर्श कोलेस्ट्रॉल का लेवल 100 mg/dl और 60 mg/dl से अधिक माना जाता है।

---विज्ञापन---

4. वजन- जिन लोगों के शरीर का वजन नियंत्रित है, संतुलित है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित है, तो ये भी संकेत है कि आपका हार्ट हेल्दी है। हेल्दी वजन बनाए रखने से दिल की धमनियां साफ रहती हैं और हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।

Cardiac Arrest VS Heart Attack

फोटो क्रेडिट- Meta AI

5. कोई चेस्ट पेन नहीं- हार्ट अटैक का सबसे कॉमन संकेत है, छाती में दर्द महसूस करना। अगर आपको ऐसी कोई समस्या महसूस नहीं हो रही है, तो इसका मतलब आपका हार्ट हेल्दी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, छाती में दर्द होना हार्ट अटैक का सबसे कॉमन संकेत है, जो कई बार कुछ दिनों पहले से ही दिखने लगता है।

---विज्ञापन---

हार्ट को हेल्दी रखने के टिप्स

  1. अपनी डाइट का ध्यान रखें।
  2. नियमित एक्सरसाइज करें।
  3. धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
  4. अपनी नींद पूरी करें।
  5. स्ट्रेस को कम करें।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 24, 2024 10:45 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola