इस तरीके से बनाकर खाएंगे मोमोज तो नहीं बढ़ेगा वजन, फॉलो करें ये 5 टिप्स

Weight Loss Momos Recipe: वजन कम करने के लिए हमें अपनी डाइट से जंक फूड्स और मैदे से बनी चीजों को खाने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए आपको बताते हैं इन मोमोज को बनाने की सही विधि।

Weight Loss Momos Recipe

Weight Loss Momos Recipe

Weight Loss Momos Recipe: मोमोज खाना किसे नहीं पसंद, खासतौर पर दिल्ली और उत्तर भारत के इलाकों में तो यह एक पॉपुलर स्नैक है। कुछ लोग तो हर दिन एक प्लेट मोमोज खा लेते हैं, जो कि हमारी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। मोमोज मैदे से बनते हैं और इनमें ऐसे मसाले होते हैं, जो हानिकारक होते हैं। इन्हें खाने से वेट बढ़ता है। ऐसे में जो वेट लॉस करना चाहते हैं, उन लोगों को मोमोज खाने से परहेज करना पड़ता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं और मोमोज अवॉइड भी नहीं करना चाहते हैं, तो इस तरीके से मोमोज बनाकर खाएं। इसे गिल्ट फ्री मोमोज भी कहते हैं।

विज्ञापन

ऐसे बनाएं Guilt Free मोमोज

1. आटा है बेस्ट- बाजार में मिलने वाले मोमोज मैदे से बनाए जाते हैं। वेट मैनेज करने के लिए आप घर में मोमो बनाए और मैदे की जगह आटे का इस्तेमाल करें। आटे में मौजूद फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों की मौजूदगी इसे एक हेल्दी स्नैक बनाता है। गेहूं के आटे में थोड़ा रागी का पाउडर मिलाकर इसे और भी ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं।

विज्ञापन

2. प्रोटीन की फिलिंग- प्रोटीन फिलिंग का मतलब होता है, मोमोज में फीलिंग के लिए सब्जियों, चिकन या पनीर में किसी भी प्रकार की कोई कंजूसी न करें। आप सब्जियों और पनीर को मिक्स कर सकते हैं या सब्जियों के साथ चिकन का कॉम्बिनेशन भी बनाकर फीलिंग कर सकते हैं। ये हेल्दी फीलिंग मोमोज का स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते हैं।

विज्ञापन

3. पकाने का तरीका- हेल्दी मोमो खाने के लिए आप इन्हें तेल में तलने की बजाए पानी की भाप से पकाएं। भाप में पके मोमोज ऑयल फ्री होते हैं और कैलोरी में कम होते हैं। स्टीमिंग प्रोसेस से पकाने पर मोमोज में मौजूद फीलिंग्स का न्यूट्रिशन बना रहता है। ऐसे ये मोमोज हेल्दी बन जाते हैं।

Weight Loss Momos Recipe

photo credit-freepik

विज्ञापन

4. मोमोज के साथ सही चटनी- तीखी लाल मिर्च वाली सॉस को बनाने में केमिकल और हार्मफुल मसाले भी यूज किए जाते हैं। मेयोनीज में भी ज्यादा मात्रा में रिफाइंड ऑयल होता है। मोमोज के साथ खाने के लिए आप घर पर ही धनिए की चटनी, टमाटर-लहसुन की चटनी और होममेड मेयोनीज बनाकर खा सकते हैं।

5. खाने का सही तरीका- वेट लॉस करना है, तो ऐसे फूड्स का सेवन कम से कम करना चाहिए। आप इन गिल्ट फ्री मोमोज को खा सकते हैं लेकिन सीमित तौर पर खाना सही रहेगा। ज्यादा खाने से वजन के साथ-साथ शरीर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ