Parenting Tips: चाहते हैं बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाना? ये 4 चीजें को जरूर करें डाइट में शामिल

आज के समय में बच्चों को खाना खिलाना किसी बड़े टास्क से कम नहीं है। आजकल के बच्चों को घर के खाने की तुलना में बाहर का फास्ट फूड बहुत पसंद आता है, जिससे उनकी डाइट से जरूरी पोषक तत्व गायब हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं आप कैसे बच्चे की डाइट में हेल्दी चीजें शामिल कर सकते हैं।

Parenting Tips: चाहते हैं बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाना? ये 4 चीजें को जरूर करें डाइट में शामिल

Parenting Tips: ऐसे में हर माता-पिता की यही कोशिश होती है कि बच्चों को कुछ ऐसा खिलाया जाए जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी। अगर आप भी इसी उलझन में हैं कि बच्चों को ऐसा क्या खिलाएं जिससे उन्हें सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलें, अगर बच्चा हेल्दी खाना नहीं खाता है तो इसका असर सीधा उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है जैसे कि बार-बार बीमार होना या शारीरिक रूप से कमजोर हो जाना। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार चार ऐसी चीजें, जिन्हें आप बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

काकाडू प्लम करें डाइट में शामिल

काकाडू प्लम (जिसे हिंदी में काकाडू बेर कहा जाता है) पोषण का पावरहाउस है। इसमें विटामिन C की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जो बच्चों की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप चाहें तो इसकी स्मूदी बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। इसमें दही, चिया सीड्स और दूध मिलाकर एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक तैयार करें, जो बच्चों को पसंद भी आएगा और सेहत के लिए फायदेमंद भी होगा।

विज्ञापन

मशरूम को डाइट में करें शामिल

मशरूम विटामिन D का अच्छा स्रोत है, जो बच्चों की हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है। आप मशरूम की सब्जी, सैंडविच, पास्ता, पुलाव या पराठा बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। ये डिशेज बच्चों को स्वादिष्ट भी लगेंगी और पोषण भी मिलेगा।

राजमा को बनाएं स्वादिष्ट सुपरफूड

राजमा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो बच्चों की मांसपेशियों और पाचन के लिए बेहतरीन है। आप चाहें तो राजमा से हेल्दी टिक्की बना सकते हैं या इसे चावल के साथ खिचड़ी की तरह हल्का बनाकर बच्चों को दें। टिक्की को अलग-अलग शेप में बनाकर देने से बच्चे और भी मजे से खाएंगे।

विज्ञापन

मखाना बनाएं स्नैक्स का हिस्सा

मखाना (फॉक्स नट्स) कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है और इसे स्नैक्स के रूप में बच्चों को देना एक स्मार्ट ऑप्शन है।
आप मखाने को देसी घी में हल्का भूनकर, उसमें थोड़ा सेंधा नमक और हल्दी मिलाकर बच्चों को दे सकते हैं। यह कुरकुरा और हेल्दी स्नैक है जिसे बच्चे मजे से खाएंगे।

विज्ञापन

बच्चों को हेल्दी खिलाना अब कोई चुनौती नहीं

अगर आप बच्चों की डाइट में थोड़ी क्रिएटिव प्लानिंग के साथ ये चीजें शामिल करेंगे, तो उन्हें जरूरी पोषण देना मुश्किल नहीं रहेगा। याद रखें, बच्चों के लिए खाना जितना पौष्टिक होना चाहिए, उतना ही उसे स्वादिष्ट और मजेदार भी दिखना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ