सुबह खाली पेट पिएं काली किशमिश का पानी, इन 3 लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद

Kishmish Ka Pani Peene Ke Fayde: हमें सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए। आपने ये बात अक्सर सुनी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर इस पानी में काली किशमिश को मिला लें तो इसके लाभ बढ़ जाते हैं? आइए जानते हैं इसे कब और कैसे पीना है।

SOURCE- NEWS 24

Kishmish Ka Pani Peene Ke Fayde: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हमें सुबह खाली पेट काली किशमिश का पानी पीना चाहिए। यह पानी हमारे शरीर को डिटॉक्स करने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। खासकर उन लोगों के लिए जो एनीमिया, हाई कोलेस्ट्रॉल या कमजोर पाचन तंत्र जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह उनके लिए एक सरल और नेचुरल घरेलू उपाय है जो बड़े फायदे पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं काली किशमिश के फायदे और इसके पानी को पीने से क्या होगा?

विज्ञापन

काली किशमिश में मौजूद हैं ये न्यूट्रिएंट्स

काली किशमिश को आयरन का सोर्स माना जाता है, जिसका सेवन करने से खून साफ होता है और हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो कब्जियत दूर करता है। इसमें कैल्शियम और बोरोन भी होता है, जिसकी मदद से ये हड्डियों को भी मजबूत करता है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होने से इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

विज्ञापन

काली किशमिश के पानी के फायदे

लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाए

डॉक्टर प्रताप चौहान बताते हैं कि काली किशमिश का पानी पीने से लिवर डिटॉक्स होता है और इससे उसकी कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

विज्ञापन

ग्लोइंग स्किन के लिए

विज्ञापन

भिगोई हुई काली किशमिश का पानी पीने से स्किन भी साफ होती है। ये पिंपल्स और रिंकल्स की समस्या को दूर करता है। ये स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है।

एनर्जी को बढ़ाएं

विज्ञापन

क्या आप भी पूरे दिन थका-थका महसूस करते हैं? अगर ऐसा है तो आपको किशमिश का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इस पानी को नियमित रूप से पीने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा। ये शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है।

कैसे और कब पिएं इसका पानी?

काली किशमिश का पानी पीने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आपको खाली पेट 1 गिलास किशमिश का पानी पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए आपको रात के समय 1 गिलास पानी में 30-40 नग काली किशमिश के डालकर भिगोना है। इसके बाद सुबह इस पानी को पीने के साथ किशमिश को भी खा लें। ध्यान रहे रोजाना 1 गिलास से अधिक पानी न पिएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ