Health Tips: गर्मियों में ज्यादा पसीना आए तो जानें कंट्रोल करने का तरीका

Health Tips: गर्मियों के मौसम में अगर आपको भी बहुत ज्यादा पसीना आता है और इस समस्या से काफी परेशान रहते हैं तो इसके लिए घर पर ही उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन तरीकों को अपना सकते हैं।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और मौसम में कई लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या रहती है। जिसके कारण कई बार स्किन से जुड़ी परेशानी भी पैदा हो जाती है। हालांकि पसीना आना शरीर को ठंडा करने की एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन ज्यादा पसीना अक्सर बेचैनी और शरीर की दुर्गंध का कारण बन सकता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो इस गर्मी में ज्यादा पसीना आने से परेशान रहते हैं तो इसके लिए आप घर पर ही कुछ उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं?

विज्ञापन

हाइड्रेशन

हाइड्रेशन आपके शरीर को ठंडा रखने की अच्छा तरीका है, खासकर गर्मियों के मौसम में। शरीर के तापमान को बनाए रखने और पसीने को कंट्रोल करने के लिए समय-समय पर पानी पिएं।

विज्ञापन

डियो का इस्तेमाल

पसीने को कंट्रोल क करने के लिए एंटीपर्सपिरेंट्स एक बेहतर तरीका हो सकता है। इसे दिन में दो बार लगाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप सुबह और दोपहर के बीच में करें ताकि सबसे अच्छे नतीजे मिलें। इसके अलावा आप क्लिनिकल-स्ट्रेंथ ऑप्शन को भी चुन सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखे की आपको कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन

धूप में कम बाहर निकलें

धूप में बार-बार बाहर निकलने से या फिर धूप में एक्सरसाइज करने से आपको बहुत ज़्यादा पसीना आ सकता है। सुबह जल्दी या देर शाम को एक्सरसाइज करें जब बाहर का तापमान कम हो।

मसालेदार खाना

गर्मियों में पसीने को कंट्रोल करने के लिए मसालेदार खाना और कैफीन वाले ड्रिंक का सेवन करने से बचें। कई बार ये चीजें आपके शरीर में पसीने को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ