Health Tips: शरीर को एक्टिव रखने के लिए खाना छोड़ दें ये 3 चीजें! जानें क्या कहते हैं सद्गुरु जग्गी वासुदेव

Health Tips: अगर आप अपने शरीर को एक्टिव और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो हेल्दी खाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर सद्गुरु क्या कहते हैं?

Health Tips

Health Tips

Health Tips: शरीर को एक्टिव और बीमारियों से दूर रखने के लिए हेल्दी खाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जग्गी सद्गुरु कहते हैं कि जब हम किसी खाने को पकाते हैं तो उसे डेढ़ घंटे के अंदर खा लेना चाहिए। वहीं, अगर कोई विशेष खाना है तो इसे आप 4 घंटे के अंदर खा सकते हैं, लेकिन उसके बाद इसे आपको नहीं खाना चाहिए। अगर आप इसे बासी होने के बाद खाते हैं तो आपके शरीर में गैस जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। इसके अलावा आपको कई तरह की समस्याएं जैसे कि पेट से जुड़ी बीमारी, सोचने की शक्ति और सुगंध जाने की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कि शरीर को एक्टिव रखने के लिए किन-किन फूड को अपनी डाइट में शामिल न करें?

विज्ञापन

कंदमूल वाली सब्जियां

विज्ञापन

अगर आपका कंदमूल वाली सब्जियां ज्यादा खाते हैं, तो आपके पेट में नाभि के नीचे गैस बनने लगती है। ऐसे मैं नाभी के साथ-साथ आपका गला भी प्रभावित हो सकता है। इससे आपकी शारीरिक एक्टिविटी कम होती जाएगी। इसलिए आपको कुछ सब्जियां जैसे कि मूली, आलू और गाजर को टाइट में शामिल करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

दूध से बनी चीजें

दूध से बनी चीजों में ऐसे नुकसानदायक एंजाइम्स होते हैं जो पानी में घुल नहीं पाते हैं। ऐसे में जब आप बहुत ज्यादा दूध से बनी चीजें खा लेते हैं, तो यह आपके पेट में जाकर चिपक जाता है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा आपका शरीर और दिमाग एक्टिव नहीं रहता है और आप अपने काम में फोकस नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन

मांस

अगर आप कच्चा मांस खाते हैं तो इसे आपके पेट से निकलने में 70 से 72 घंटे लगते हैं। वहीं, अगर आप पका हुआ मांस खाते हैं तो इसे पेट से निकलने में 50 से 54 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में जब भी आप मांस खाते हैं और ये ज्यादा देर तक पेट में रहता है तो बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए आप अपनी डाइट में कुछ चुनिंदा चीजों को ही शामिल करें, जिससे कि आप लंबे समय तक हेल्दी रह सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ