Health Tips: पालक का जरूरत से ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, जानें कैसे

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो पालक के फायदों को जानकर इसका सेवन ज्यादा करने लगते हैं। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि ज्यादा पालक खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो आइए जानते हैं कि पालक को अधिक मात्रा में क्यों नहीं खाना चाहिए।

Health Tips: पालक का जरूरत से ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, जानें कैसे

Health Tips: पालक को वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन A और C जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि पालक को “सुपरफूड” भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर पालक का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि रोजाना ज्यादा पालक खाने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

किडनी स्टोन

Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आप रोजाना पालक का अधिक सेवन करते हैं तो इससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। पालक में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में जाकर कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बना सकता है। खासकर जिन लोगों को पहले से पथरी की शिकायत रही हो, उन्हें पालक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

शरीर में मिनरल्स की कमी

पालक में मौजूद ऑक्सलेट, आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे खनिजों के अवशोषण में बाधा डालता है। इससे शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, खासकर तब जब आप रोजाना पालक ज्यादा मात्रा में खाते हैं। इसलिए पालक का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।

विज्ञापन

पेट फूलना और पाचन की समस्या

Image Source Freepik

पालक में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो जरूरत से ज्यादा लेने पर पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकती है। इससे गैस, पेट फूलना या भारीपन महसूस हो सकता है।

विज्ञापन

त्वचा में खुजली या एलर्जी

ऐसे कई लोग होते हैं जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। ऐसे लोगों को पालक में मौजूद कुछ तत्वों से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, चकत्ते या रैश हो सकते हैं। यदि आपको खाने के बाद स्किन पर कोई रिएक्शन हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

थायराइड से जुड़ी समस्या

पालक में गॉयट्रोजन नामक तत्व होता है, जो थायराइड ग्रंथि के कार्य को प्रभावित कर सकता है। विशेषकर हाइपोथायरायडिज्म (थायराइड कम होना) से ग्रसित लोगों को पालक का सेवन सीमित करना चाहिए क्योंकि यह स्थिति को और बिगाड़ सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ