गर्मियों में बालों में पसीना आने से रोकेंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, खुजली-जलन से रहेंगे दूर

बालों में पसीने की समस्या ज्यादा नमी, गर्मी के कारण होती है, खास तौर पर गर्मियों के दौरान। ये पसीने की ग्रंथियों के ज्यादा एक्टिव होने, तनाव और सिर की त्वचा को खराब कर सकता है, जिसके कारण रूसी, खुजली, जलन और बेचैनी होती है।

Hair Care Tips

Hair Care Tips

गर्मी का मौसम आते ही अन्य कई समस्याओं के साथ-साथ बालों में पसीना आने की समस्या भी बढ़ जाती है। ये तब होता है जब स्कैल्प की पसीने की ग्रंथियां नमी, गर्मी और तनाव के कारण अक्सर अतिरिक्त नमी पैदा करती हैं। जब  स्कैल्प से पसीना निकलता है, तो इससे खुजली, जलन और यहां तक कि रूसी जैसी समस्या भी बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, सिर पर ज्यादा पसीना आने से बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके कारण बाल चिपचिपे, उलझे हुए और भारी हो सकते हैं। ऐसे में आप इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं…

विज्ञापन

सेब का सिरका

एप्पल साइडर विनेगर (ACV) में नेचुरल गुण होते हैं जो स्कैल्प के pH को बैलेंस करने और पसीने को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये एक नेचुरल कसैले के रूप में काम करता है जो बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है और स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप गर्म पानी के साथ कुछ चम्मच ACV को मिलाएं और स्कैल्प पर धीरे से मालिश करें। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।

विज्ञापन

आलू

आलू में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये सिर की त्वचा से पसीना कम करने में मदद करता है। पोटेशियम शरीर से एक्स्ट्रा पानी को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे सोडियम के प्रभाव बैलेंस होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आलू के एक टुकड़े को अपने सिर की त्वचा पर हर रोज 10 मिनट तक रगड़ें। इसके बाद बालों को पानी से धो लें।

विज्ञापन

ग्रीन और ब्लैक टी

ग्रीन और ब्लैक टी दोनों ही सिर की त्वचा पर पसीने को कंट्रोल करता है। ग्रीन टी में मौजूद मैग्नीशियम और विटामिन बी पसीने को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप दोनों में से किसी भी चाय को बनाएं इसके बाद इसे ठंडा करें और इसे अपने बालों में लगाएं। इसे 20 मिनट रखने के बाद बालों को धो लें।

नींबू का रस और नारियल पानी

नींबू के रस और नारियल का पानी स्कैल्प को ठंडा रखता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए दोनों को अच्छे से मिला लें और इसके बाद इसे बालों में लगाएं। अब इसे 10 से 15 मिनट छोड़ दे और फिर धो लें। नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी और एंटीफंगल गुण पसीने और सीबम को कंट्रोल करते हैं जबकि नारियल का पानी बालों को मजबूती और चमक देता है। यह उपाय गर्मियों में डैंड्रफ को भी कम करता है।

विज्ञापन

अंडे और दही

फेंटे हुए अंडे और दही को मिलाकर हल्दी पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दे। इसके बाद पानी से धो लें और फिर हल्के शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है, जबकि दही के नेचुरल कंडीशनिंग गुण डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं और स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ