दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त

​दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में महिला मरीजों के लिए कुछ नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, जो उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। महिला रोगियों की जांच के दौरान महिला सदस्य का होना अनिवार्य कर दिया गया है।

Aims

महिला रोगियों की जांच और इलाज के लिए अब साथ में अन्य महिला का होना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली एम्स द्वारा जारी नए आदेश के तहत अगर किसी महिला मरीज के साथ कोई और महिला या फिर कोई तीमारदार नहीं है, तो उसकी जांच नहीं की जाएगी। 22 अप्रैल से अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों और डिपार्टमेंट में यह फरमान जारी कर दिया है। साथ ही, प्रशासन ने सभी को इस नियम का सख्ती से पालन करने का भी आदेश दिया है। अगर कोई इस नियम को गंभीरता से नहीं लेता है, तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन

अधिकतर अस्पतालों में नियम लागू मगर पालन नहीं

एमसीआई और मौजूदा एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) के मुताबिक, महिला मरीजों की जांच और इलाज के लिए यह दिशा-निर्देश पहले से मौजूद हैं। मगर ज्यादातर अस्पतालों में इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है। कुछ दिनों पहले ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ICU में भर्ती एक महिला मरीज के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद अस्पतालों में महिला मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे हैं।

विज्ञापन

मीडिया डिविजन ने शिकायत से किया इंकार

एम्स के मीडिया डिविजन ने ऐसी किसी भी शिकायत से इन्कार किया है। उनका कहना है कि यह एक नियमित आदेश है। इस प्रविधान के बारे में सभी कर्मचारियों को पुनः याद दिलाने के लिए इसे जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि महिला मरीजों की किसी भी प्रकार की क्लीनिकल जांच, ब्लड सैंपल, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जांच, ईसीजी, डेंटल जांच या कोई अन्य जांच व मेडिकल प्रोसीजर के समय परिवार के किसी अन्य महिला सदस्य या महिला कर्मचारी का होना आवश्यक है।

विज्ञापन

महिला सदस्य अनिवार्य

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी आदेश में बोला गया है कि महिला मरीजों की जांच, ब्लड सैंपल की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की जांच, डेंटल जांच या अन्य जांच व मेडिकल प्रोसीजर के दौरान परिवार के किसी महिला सदस्य का होना आवश्यक है। इसके पीछे मकसद यह है कि महिला मरीज की जांच व इलाज सहज तरीके से हो सके।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ