हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Guava Leaves Benefits: 21 दिन तक अमरूद के पत्ते खाने से क्या होगा? मिलेंगे ये 5 फायदे

Guava Leaves Benefits: सर्दियों में अमरूद के साथ-साथ इसके पत्ते भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के साथ-साथ शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।  

विज्ञापन
Guava Leaves Benefits

Guava Leaves Benefits: सर्दियों में अमरूद खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है और एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे भी होते हैं। ये आपके शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही ये एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपको पता है इसके पत्ते भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसके पत्ते दवा के रूप में काम करते हैं, जिसे दवा बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही अगर आप इसे 21 दिनों तक लगातार चाबाते हैं तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

कंसल्टेंट डाइटीशियन

इंडियन एक्सप्रेस के खबर के अनुसार, कंसल्टेंट डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा कहती हैं कि अमरूद के पत्ते कई विटामिन और बायोएक्टिव से भरपूर होते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। इसमें लगभग 103 मिलीग्राम अमरूद के पत्ते में प्रति 100 ग्राम विटामिन-सी मौजूद होते हैं, इम्यून सिस्टम और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर में विटामिन-बी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। विटामिन के अलावा, अमरूद के पत्ते कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों का एक अच्छा सोर्स है। इसके पत्ते में क्वेरसेटिन, कैटेचिन और गैलिक एसिड जैसे पॉलीफेनोलिक से भरपूर होते हैं, जो अपने मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं और ये ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- शरीर के लिए वरदान हैं चिया सीड्स! डाइट में शामिल करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

अमरूद के पत्तों को चबाने के फायदे

1. अमरूद के पत्तों  एंटीऑक्सीडेंट और हाई फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आंत हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे आप कब्ज से दूर रह सकते हैं और डाइजेशन सिस्टम को भी हेल्दी बनाए रखता है।

2. ये पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर का अचानक बढ़ना रुक सकता है। ये पत्ते डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

विज्ञापन

3. अमरूद के पत्ते इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और हाई  एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी आपके शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने में मदद करते है।

4. ये आपको खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाते हैं, जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है।

विज्ञापन

5. अमरूद के पत्ते पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करते है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाते है और जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा दिलाते हैं।

ये भी पढ़ें- 7 दिनों का डाइट प्लान करेगा 10 किलो तक वजन कम, जानें 8 हफ्ते तक क्या खाएं या क्या नहीं?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola