Guava Leaves Benefits: अमरूद खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन क्या आप ये जानते है कि इसके पत्ते को चबाकर खाने से एक नहीं कई सारे फायदे हो सकते हैं। अगर आप हफ्ते में 3 बार अमरूद की कुछ पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो इससे आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। अमरूद की पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अमरूद का पत्ता विटामिन सी का सबसे बेहतर सोर्स माना जाता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम मजबूत रखता है। इसको खाने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
अमरूद की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं, जिसके कारण आप लंबे समय तक हेल्दी बने रहते हैं। ये हार्ट की बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाता है। अमरूद की पत्तियों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
वजन रहता है कंट्रोल
अमरूद की पत्तियां खाने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में अगर आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही शरीर में जमा फैट काफी तेजी से बर्न होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
दांतों के लिए फायदेमंद
अमरूद की पत्तियां चबाने से मुंह में मौजूद खराब बैक्टीरिया कम हो जाते हैं, जिससे मुंह से आने वाली बदबू कम होती है और सांस की दुर्गंध को नेचुरल तरीके से कम करता है। ये दांतों को क्लीन करने के साथ मसूड़ों की सूजन और दांतों की दर्द से भी राहत दिलाता है।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
1 hr agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
14 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
15 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
16 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
18 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
19 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines