Skin care tips: ब्लैकहेड्स ने कर दिया है परेशान तो फॉलो करें ये टिप्स, तुरंत मिलेगा फायदा

Skin care tips

Skin care tips

Skin care tips: आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, लेकिन बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी आपके निखार को छीन लेती है।

विज्ञापन

इसके साथ ही इन सबके कारण आपके चेहरे की रंगत भी जाने लगती है और आपको कई सारी स्किन प्रॉब्लमस का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही त्वचा तो डेमेज होती है ही साथ ही ब्लैक हेड्स जैसी परेशानी भी होने लगती है और धीरे-धीरे ये बढ़ जाती है।

विज्ञापन

समय रहते ध्यान देना जरूरी

जैसे ही ब्लैक हेड्स होते हैं, तो उन पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें बढ़ने नहीं देना चाहिए। अगर इसपर तुरंत ही कंट्रोल कर लिया जाए तो ये बढ़ते नहीं हैं और अगर आपने इसपर ध्यान नहीं दिया तो ये बढ़ जाते हैं और फिर आपको परेशान करते हैं। इसलिए समय रहते इनपर ध्यान देना जरूरी है। और अगर ये बढ़ जाते हैं, तो आपको इनका इलाज करना चाहिए।

फेस से ब्लैक हेड्स हटाने के टिप्स

अगर आपके फेस पर भी ब्लैक हेड्स हो गए हैं और आप भी इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं।

विज्ञापन

– चेहरे पर ब्लैक हेड्स आने का कारण फेस पर जमा गंदगी होती है। इसके लिए आपको आटे से बने फेसपैक के चेहरे पर लगाना चाहिए, इससे फेस पर जमी गंदगी साफ होगी और आपके चेहरे का निखार बढ़ेगा। इसे बनाने के लिए आप 02 चम्मच आटा, दही 01 चम्मच, शहद 01 चम्मच, हल्दी आधा छोटा चम्मच और चीनी का बुरादा डेढ़ चम्मच लेना है और इसे तैयार करना है। इससे आपको ब्लैक हेड्स से निजात मिलेगी।

– आलू भी ब्लैक हेड्स को कम करने के लिए बेहतर माना जाता है। इसके लिए आप आलू को छीलकर चेहरे पर लगाए, साथ ही आप आलू का रस भी फेस पर लगा सकते हैं, इससे भी आपके ब्लैक हेड्स से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

– त्वचा के लिए नींबू भी एक बेहतर ऑप्शन होता है, इसलिए ब्लैक हेड्स को हटाने के लिए जितने भी फेस पैक तैयार होते हैं, उनमें नींबू का रस मिलाया जाता है। यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे भी अपना सकते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ