जब फिट रहने की बात आती है, तो हर कोई चाहता है कि बिना मेहनत किए और समय की बचत करते हुए अपने वजन को कंट्रोल कर सके और लंबे समय तक फिट रहें। जहां कुछ लोग जिम जाने पर भरोसा करते हैं, वहीं कुछ लोग हेल्दी डाइट लेने और कार्डियो करने पर भरोसा करते हैं। कभी-कभी इन सभी कोशिशों के बाद भी लोग शरीर के फैट को कम नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या होगा अगर आप एक कार्डियो वर्कआउट से वसा घटा सकें? इसके लिए आपको बस 25 मिनट चाहिए! फिटनेस ट्रेनर और इन्फ्लुएंसर जोशियाफिजिक ने एक अनोखे कसरत योजना शेयर की जो आपको 6 किलो फैट कम करने में मदद कर सकता है।
क्या कहते हैं फिटनेस ट्रेनर
जोशियाफिजिक के पास 6 किलो चर्बी कम करने का एक अनूठा तरीका है। इस एक्सरसाइज के लिए ट्रेडमिल और आपके 25 मिनट के समय की जरूरत होती है। ये एक कार्डियो है, लेकिन वह नहीं जो आप सोच रहे हैं और न ही इस कसरत में किसी भी तरह की दौड़ शामिल है। जोशियाफिजिक द्वारा सुझाए गए 25 मिनट के ट्रेडमिल कार्डियो वर्कआउट को 5 हिस्सों में बाटा गया है। शुरुआती 1 से 5 मिनट में आपको गति को 3 किमी/घंटा एर्जेस्ट करना चाहिए और 5 झुकावों पर जाना चाहिए। यह एक वार्म-अप के रूप में काम करेगा और धीरे-धीरे आपकी हार्ट बीट को बढ़ाएगा, जिससे आपकी मांसपेशियां आगे के झुकावों के लिए तैयार होंगी। हल्का झुकाव आपके शरीर के निचले हिस्से को आराम देगा।
ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?
6 से 10 मिनट तक 3.8 किमी/घंटा की गति से चलें और झुकाव 8 पर होना चाहिए। इसके बाद आप महसूस करेंगे कि आपकी मांसपेशियां ज्यादा मेहनत कर रही हैं, खास तौर पर आपके ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और कल्वेस। आपकी हार्ट बीट बढ़ जाएगी और ये आपके फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
2 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
6 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
19 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines