हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dry Fruit Fact: वेज नहीं नॉनवेज है यह फल, जानें अनोखी सच्चाई, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Figs Fact Check: अंजीर एक सेहतमंद फल माना जाता है। इस फल को खाने से शरीर में पोषक तत्व और हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। पर क्या आप जानते हैं फलों को शुद्ध और शाकाहारी माना जाता है लेकिन इस फल को मांसाहारी कहा जाता है? आइए जानते हैं सच्चाई।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- Meta Freepik (2)

Figs Fact Check: अंजीर, जो अधिकतर सुखा कर खाया जाने वाला एक पौष्टिक फल है, इसे ड्राई फ्रूट भी कहा जाता है। अंजीर को आंत के लिए, मांसपेशियों को मजबूत करने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह फल एक नई कंफ्यूजन लेकर आया है कि क्या यह फल मांसहारी है? सुनने में अजीब है लेकिन पेड़ पर उगने वाला यह फल शाकाहारी नहीं माना जाता है। इसका एक अनोखा कारण है, आइए जानते हैं इस बारे में।

ये भी पढ़ें- सेहत से जुड़े ये 7 फैक्ट्स 90% लोग नहीं जानते होंगे

क्यों Non-Veg है अंजीर?

दरअसल, इस फल के उगने में ततैया की अहम भूमिका होती है। यह फल उल्टे फूल के रूप में उगना शुरू करता है, जिसमें मादा ततैया अपने अंडे देने फल के अंदर जाती है। अंडे देते समय ततैया के पंख व कुछ छोटे हिस्से टूटकर फल के अंदर ही रह जाते हैं। इसके बाद अंजीर ततैया के उन अंगों के साथ ही उगने लगता है, फल उस हिस्से को अपने अंदर अवशोषित कर लेता है। इस पूरे प्रोसेस के चलते इस फल को मांसाहारी माना जाता है। अंजीर, ततैया के हिस्सों को अपने अंदर सोखने के लिए एक खास एंजाइम को प्रोड्यूस करती है, जिसे फिसिन कहते हैं। ततैया के अंडे फल के अंदर ही फूटते हैं। हालांकि, जबतक हम इस फल को खाते हैं, तब तक ततैया पूरी तरह खत्म हो जाती है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- Meta Google

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अंजीर को सिर्फ इसलिए मांसाहारी माना जाए क्योंकि इसे उगने में एक कीड़ा शामिल होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि अंजीर या कोई भी दूसरा फल मांसाहारी है। यह सिर्फ पौधे के उगने और बड़े होने का जीवनचक्र है, जो उसे प्रजनन और पनपने में मदद करता है। इंडिया टूडे कि एक रिपोर्ट के अनुसार, विहान दीक्षित, जो एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं, बताते हैं कि ततैया अंजीर को पैदा करने में सहायक है लेकिन इस फल में किसी प्रकार के पशु संभोग या ऐसा संबंध नहीं है, जो उसे पूरी तरह से मांसाहारी की श्रेणी में डाल सके। साथ ही, एक्सपर्ट ने यह भी बताया है कि शाकाहारी लोग बेझिझक इस फल को बिना किसी चिंता के खा सकते हैं।

विज्ञापन

अंजीर खाने के फायदे

  • रोजाना अंजीर खाने से पाचन में सुधार होता है।
  • अंजीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 है, जो हमारे हृदय को स्वस्थ रखता है।
  • अंजीर खाने से ब्लड शुगर नियंत्रण करने में मदद मिलती है।
  • फिग खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • एनीमिया में इस फल को खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंजीर

लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी अंजीर खाने से परहेज करना चाहिए।

डायबिटीज के लोगों को भी संभलकर इस फल को खाना चाहिए।

विज्ञापन

दस्त और एलर्जी में भी अंजीर नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 30 दिनों में नारियल से घटेगा वजन! जानें डाइट में शामिल करने के 3 तरीके

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola