Hair Spray: बालों की सुंदरता और घनत्व हमारी शारीरिक सुंदरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं. आजकल की तेज जीवनशैली, प्रदूषण, स्ट्रेस और गलत खान-पान की वजह से कई लोगों को बालों का झड़ना, टूटना और धीमी ग्रोथ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी लंबे, घने और मजबूत बाल चाहते हैं, तो Hair Growth Spray आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह स्प्रे सिर्फ आपके बालों को बढ़ने में मदद नहीं करता, बल्कि उन्हें जड़ों से मजबूत बनाकर टूटने और कमजोर होने से भी रोकता है.
नेचुरल हेयर स्प्रे | Natural Hair Spray
इस तरह बनाएं हेयर स्प्रे
- अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल लम्बें और घने हो तो आप घरेलु तरह से हेयर स्प्रे बना सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी: मेथी दाना, लौंग, रोजमेरी, गुड़हल के फूल, गुलाब की पत्तियां और गरम पानी.
- सबसे पहले एक खाली कांच का कंटेनर लें.
- इसमें मेथी दाना, लौंग, रोजमेरी, गुड़हल के फूल और गुलाब की पत्तियां डालें.
- फिर इसमें गरम पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- आपका हेयर ग्रोथ स्प्रे रेडी है. आप चाहें तो इसे एक स्प्रे की बोतल में छानकर भर सकते हैं.
इस तरह करें हेयर स्प्रे का इस्तेमाल
आप इस स्प्रे को रोजाना सुबह और रात में लगा सकते हैं. यदि आप इसे लगातार 1 महीने तक इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है.
हेयर ग्रोत स्प्रे के फायदे
- बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है.
- बालों की ग्रोथ को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाता है.
- बालों को घना, मुलायम और चमकदार बनाता है.
- स्कैल्प को पोषण देता है और रूखापन कम करता है.
- रासायनिक उत्पादों के बिना सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय है.
ये भी पढ़ें-Daily Hygiene Tips: टूथब्रश और तकिए को कब-कब बदलें? जानें कितने दिन में जरूरी है इनको बदलना
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
9 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
2 days agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
3 days agoमेकअप लुक के हिसाब से चुनें आईलाइनर का परफेक्ट शेड
7 days agoप्याज के छिलके में छिपा है हेयर केयर का राज! एक्सपर्ट जावेद हबीब से जानिए
8 days agoकैफे में कॉफी ऑर्डर करने से पहले जानिए अलग-अलग कॉफी के बीच फर्क
12 days agoयूनिक स्लीव डिजाइन्स से अपने ब्लाउज और साड़ी लुक को दें नया अंदाज
12 days agoहाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए चुनें उंगलियों के हिसाब से सही नेल शेप
13 days agoजींस खरीदते समय सिर्फ कमर नहीं, पीछे की फिटिंग भी जरूर चेक करें
13 days agoकॉफी स्क्रब की मदद से पैरों की स्ट्रॉबेरी स्किन की देखभाल करें
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines