Peanut Recipes: सर्दियों में बहुत अच्छी लगती हैं मूंगफली की ये 2 डिशेज, वीकेंड पर करें ट्राई… हफ्तेभर याद रहेगा जायका

Mungfali Ki Recipes: सर्दियों में मूंगफली का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग इसका इस्तेमाल मीठे व्यंजन बनाने के लिए करते हैं. लेकिन क्या कुछ मसालेदार ट्राई किया है? अगर नहीं तो इस लेख में बताई गई रेसिपीज को बनाया जा सकता है.

peanut dishes mungfali indian recipes for winter

मूंगफली से तैयार करें खाना- Image Credit-Freepik

Mungfali Ka Paratha or Sabji Banane Ka Tarika: मूंगफली ठंड के मौसम की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है.आमतौर पर इसे भूनकर या स्नैक्स की तरह खाया जाता है, लेकिन मूंगफली से कई स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन भी तैयार किए जा सकते हैं. खासकर पराठा और सब्जी, अगर आप चाहें तो इसे वीकेंड के वेन्यू में शामिल कर सकते हैं. इन दोनों को बनाना बहुत ही आसान है, जिसे बहुत ही कम समय में तैयार किया जा सकता है. अगर आपको इसकी रेसिपी नहीं मालूम तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.यहां पर आप जानेंगे मूंगफली के दो ऐसे आसान और लजीज व्यंजन जिन्हें आप रोजमर्रा के खाने में भी शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सामग्री

  • मूंगफली- 2 कप
  • पाव भाजी मसाला- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • रिफाइंड तेल- 1 चम्मच
  • टमाटर प्यूरी- 1 कप
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 1 छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से

विधि

  • मूंगफली को बर्तन में रातभर भिगोने के लिए रख दें. सुबह पानी निकालकर पकाने के लिए इस्तेमाल करें.
  • गैस पर कड़ाही को गर्म करने के लिए रखें. तेल डालकर जीरे का तड़का लगाएं और टमाटर डालकर प्यूरी पकाएं.
  • फिर धनिया पाउडर, पाव भाजी मसाला और हल्दी पाउडर डालें. 2 मिनट तक पकाकर मूंगफली डालें.
  • अपने स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च डालकर ढक्कर रख दें.
  • इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें इसका स्वाद यकीनन सबको पसंद आएगा.

मूंगफली का पराठा

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • मूंगफली- आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • करी पत्ता- 2
  • चना दाल- आधा कप
  • तेल- पराठे सेंकने के लिए

विधि

  • आटा को छान लें.
  • नमक और पानी की मदद से आटा गूंथ लें. कुछ देर के लिए इसे रखें और मूंगफली का मिश्रण तैयार करें.
  • एक पैन में तेल डालें और फिर मूंगफली, चना दाल, करी पत्ता को सूखा भूनें.
  • जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें.
  • ठंडा करने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीसें और सभी मसाले डालकर मिश्रण तैयार करें.
  • अब आटे की लोई तैयार करें और बेलकर मिश्रण को भरकर पराठे तैयार करें.
  • हल्की आंच पर पराठे को सेंककर दोनों तरफ से पकाएं. बस आपके पराठे बनकर तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें- Children’s Day Recipe: बच्चे छोड़ देते हैं पूरा लंच बॉक्स? चॉकलेट के अप्पे बनाकर देखें, चट हो जाएगा डिब्बा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ