हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से वजन और त्वचा ही नहीं, शरीर को मिलते हैं ये 10 फायदे

Benefits of Drinking Lemon Water: सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है, ऐसी कई टिप्स आपने सुनी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी सेहत के लिए कितनी लाभकारी साबित हो सकती है?

विज्ञापन
खाली पेट नींबू पानी पीने का फायदा. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें
  • सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और विटामिन C मिलता है.
  • नींबू में विटामिन C के अलावा पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं.
  • यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, संक्रमण से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है.
  • पेट संबंधी समस्या या एसिडिटी होने पर नींबू पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है.

अच्छी सेहत के लिए सुबह की शुरुआत अच्छी रखना काफी जरूरी है, क्योंकि अगर सुबह की शुरुआत लोग अच्छे से करेंगे, तो दिनभर एक्टिव रहने और कई समस्याओं से राहत मिल सकती है. आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि रोजाना सुबह पानी पीना अच्छा होता है, साथ ही ये भी सुना होगा कि रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना भी बहुत सेहत के लिए लाभकारी होता है. नींबू में मौजूद पोषक गुण शरीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, ऐसे में पानी के साथ इसका सुबह-सुबह खाली पेट सेवन सेहत पर अच्छा असर कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?

यह भी पढ़ें:नींबू को सख्त होने से बचाना है? महीने भर फ्रेश रखने के काम आएंगे ये टिप्स

विज्ञापन

फिट रहने के लिए अच्छी आदत

आज के वक्त में फिट व्यक्ति का मिलना रेगिस्तान में पानी मिलने जितना मुश्किल हो गया है. कम उम्र में ही लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो जा रहे हैं और दवाओं पर निर्भर रहने लगे है. इसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और ऐसी चीजों को खाने-पीने की आदत है, जो स्वाद में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन शरीर में जाकर जहर की तरह काम करते हैं. ऐसे में सही आदतों का अपनाना काफी जरूरी हो जाता है, ताकि सेहत बनी रहे और उम्र लंबी हो. इन अच्छी आदतों में सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना भी शामिल है, जोकि काफी मशहूर भी है. अगर आप रोजाना इसे पीने की आदत डालते हैं, तो इससे आपकी सेहत में कई बेहतरीन बदलाव आ सकते हैं.

 खाली पेट नींबू पानी पीने से क्या होगा?

Edison Institute of Nutrition के अनुसार, नींबू पानी के फायदों की वजह से यह कई लोगों के लिए सुबह का एक लोकप्रिय ड्रिंक बन गया है. सुबह नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद मिल सकती है और संतुलित आहार के तौर पर विटामिन C भी मिल सकता है. इसे पीने से शरीर में होने वाले फायदों के बारे में जानें, तो इसमें;

विज्ञापन
  • नींबू के रस में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं.
  • विटामिन C के अलावा, नींबू पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम आदि का भी अच्छा स्रोत है.
  • यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
  • विटामिन C का अच्छा स्रोत होने के कारण, नींबू का रस शरीर को इम्यून सिस्टम की कमजोरियों से बचाता है.
  • खाली पेट नींबू पानी पीना सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है.
  • गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस तेजी से वजन घटाने में मदद करता है क्योंकि यह पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है.
  • नींबू का रस लिवर को साफ करने में भी बहुत असरदार है क्योंकि यह लिवर को टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है.
  • गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस पीने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में भी मदद मिलती है.
  • गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस पाचन में मदद करता है और इसलिए, नैचुरल बाउल मूवमेंट को रेगुलर रखने में सहायक होता है.
  • नींबू पानी कई तरह की स्किन समस्याओं, जैसे मुंहासे, रैशेज, झुर्रियां और काले धब्बों को साफ करने में भी लाभकारी है.

इस बात का ध्यान रखें

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या या एसिडिटी या कोई पुरानी समस्या है, तो नींबू पानी पीने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और समस्या का हल भी अलग होता है. इसलिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें और फिर जा कर किसी तरह के उपाय के अपनाएं.

यह भी पढ़ें: 1 या 2 दिन? फ्रिज में कब तक सेफ रहता है कच्चा चिकन; भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पड़

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SORUCE: Edison Institute of Nutrition

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola