नींबू को सख्त होने से बचाना है? महीने भर फ्रेश रखने के काम आएंगे ये टिप्स

नींबू को महीने भर तक फ्रेश और मुलायम रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि फफूंदी, सड़न या खराब स्मेल न आए. आप इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, ताकि नींबू का इस्तेमाल आसानी से किया जा सके.

how to store lemon for long time
1 / 6
नींबू को सख्त होने से कैसे बचाएं? Image Credit- Freepik

नींबू का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय किचन में रोजाना किसी न किसी तरह से होता है. कभी सब्जी या दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए तो कभी नींबू पानी बनाने के लिए. इसलिए लोग ज्यादा नींबू खरीदकर रख लेते हैं और फिर कुछ ही दिनों में उनका छिलका सख्त होने लगता है और अंदर का रस भी कम हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो नींबू को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है.

विज्ञापन

सीधे धूप में न रखें नींबू

सीधे धूप में न रखें नींबू 2 / 6

नींबू को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सबसे पहले उसे धूप और गर्म जगह से दूर रखें. कमरे के तापमान पर रखे नींबू समय के साथ जल्दी सूख सकते हैं, खासकर अगर किचन गर्म हो. अगर नींबू कुछ ही दिनों में इस्तेमाल करने हैं तो उन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें- Paneer Tips: केमिकल वाला नकली पनीर अब नहीं करेगा सेहत खराब, घर पर ऐसे बनाएं सबसे अच्छा पनीर

विज्ञापन

फ्रिज में सही तरह से करें स्टोर

फ्रिज में सही तरह से करें स्टोर 3 / 6

अगर आपने एक साथ ज्यादा नींबू खरीद लिए हैं और उन्हें लंबे समय तक रखना है तो फ्रिज बेहतर ऑप्शन हो सकता है. नींबू को बिना काटे फ्रिज में रखने से उनकी नमी लंबे समय तक बनी रहने में मदद मिल सकती है.

नींबू को एयरटाइट बैग में रखना

नींबू को एयरटाइट बैग में रखना4 / 6

नींबू को फ्रिज में खुला रखने के बजाय एक साफ एयरटाइट बैग में रख सकते हैं. बैग को अच्छी तरह बंद करने से नींबू के आसपास की नमी जल्दी कम नहीं होती और वे सूखने से बच सकते हैं. बस ध्यान रखें कि नींबू को स्टोर करने से पहले अगर वे गीले हैं तो उन्हें अच्छी तरह सुखा लें.

विज्ञापन

कटे हुए नींबू रखने का तरीका

कटे हुए नींबू रखने का तरीका 5 / 6

अगर नींबू काटने के बाद बच गया है तो उसे खुले में रखने के बजाय कटे हुए हिस्से को ढककर फ्रिज में रखें. इसके लिए फूड बैग्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. कटे हुए नींबू को लंबे समय तक रखने के बजाय जल्द इस्तेमाल करना बेहतर है.

क्या नींबू को पानी में डुबोकर रखना चाहिए?

क्या नींबू को पानी में डुबोकर रखना चाहिए?6 / 6

अक्सर कहा जाता है कि नींबू को पानी में भिगोकर रखना सही रहता है, क्योंकि इससे नींबू की नमी नहीं सूखती है. मगर ऐसा लंबे वक्त तक करना नुकसानदायक हो सकता है. पानी की वजह से यह खराब हो सकता है. इसे भी पढ़ें- सिर में ड्राइनेस के कारण होती है खुजली तो बनाकर लगा लीजिए ये हाइड्रेटिंग हेयर मास्क, स्कैल्प को मिल जाएगी नमी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन