Custard Apple Benefits: सीताफल है इन 4 बीमारियों के लिए रामबाण इलाज, आंखों से लेकर बीपी तक रहता है ठीक 

Custard Apple Benefits: अगर आप हर रोज सीताफल खाते हैं तो ये आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसके साथ आप कई गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

Custard Apple Benefits

Custard Apple Benefits

Custard Apple Benefits: किसी भी फल को अपनी डाइट में शामिल करना आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है। ऐसा ही एक फल है सीताफल जो एक नहीं कई नामों से जाना जाता है जैसे की चेरिमोया, शरीफा, कस्टर्ड शुगर एप्पल, एप्पल और आदि। सीताफल में मौजूद विटामिन सी, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और आयरन आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आंखें, हार्ट और डायबिटीज के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही ये आपके बीपी को भी कंट्रोल में रखता है। आइए जानते हैं कि सीताफल के सेवन से और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

हार्ट आंखों को रखता है हेल्दी

सीताफल विटामिन-बी6 का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। विटामिन-बी6 का सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है और आप हार्ट अटैक के खतरे से बचे रहते हैं। इसके साथ ही हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहती है।

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

सीताफल ब्लड प्रेशर के लिए के लिए काफी फायदेमंद होता है इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। इससे आप हार्ट डिजीज से भी बचे रह सकते हैं।

विज्ञापन

आंखों के लिए हेल्दी

सीताफल आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद ल्युटिन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों के लिए जरूरी होता है। ये फ्री रेडिकल्स से बचाता है और आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।

डायबिटीज को कहता है कंट्रोल

सीताफल में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। सीताफल खाने से आपका डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही आपके शरीर में विटामिन-सी कमी पूरी होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ