Curatin Design Ideas: अपने घर को महंगा लुक देने के लिए लोग उसके फर्नीचर, पेंट और लाइटिंग पर तो खूब ध्यान देते हैं लेकिन अक्सर घर के पर्दों को नजरअंदाज कर देते हैं. सही पर्दे घर के पूरे लुक को बदल देते हैं और कम बजट वाले घर को भी प्रीमियम लुक देते हैं. कई बार महंगे पर्दे लेने के बाद भी कमरे में लुक नहीं आता और इसकी वजह पर्दे का दाम नहीं होता बल्कि उन्हें खरीदते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां होती हैं. अगर आप भी नए पर्दे लेने की सोच रहें है तो पहले जान लें पर्दे खरीदते समय की गई ये 7 गलतियां जो आपके घर के लुक को बिगाड़ सकती हैं.
यह भी पढ़ें – जापानी लोग कैसे रखते हैं अपने घर को साफ? आप भी इन टिप्स से चमका सकते हैं अपना आशियाना
सिर्फ रंग देखकर पर्दे खरीद लेना
लोग अक्सर पर्दे खरीदते वक्त अपने पसंदीदा रंग के हिसाब से पर्दे ले लेते हैं. लेकिन, पर्दे हमेशा दीवार के रंग, फर्नीचर और कमरे की थीम को ध्यान में रखकर लेने चाहिए. ऐसा करने से कमरा बैलेंस्ड और अक्रैक्टिव दिखेगा.
पर्दों की गलत लंबाई चुनना
ज्यादा छोटे पर्दे खरीदने से हमेशा बचें क्योकि ये आपके कमरे को देखने में छोटा दिखा सकते हैं. पर्दों की सही लेंथ कमरे को ऊंचा और प्रामियम लुक देती है. पर्दे न बहुत छोटे होने चाहिए और न ही बहुत लंबे, वो हमेशा फ्लोर-लेंथ में होने चाहिए. इससे कमरा और भी एलिगेंट लगेगा. पर्दे खरीदने से पहले सही माप जरूर लें.
गलत फैब्रिक चुनना
हर कमरे के लिए एक ही फैब्रिक का पर्दा सही नहीं होता. हर कमरे का इस्तेमाल अलग होता है बिल्कुल वैसे ही हर कमरे के लिए पर्दे का फैब्रिक भी उसकी जरूरत के हिसाब से होता है, जैसे बेडरूम के लिए ब्लेकआउट पर्दे, लिविंग रूम के लिए लिनेन या कॅाटन फैब्रिक के पर्दे और किचन के लिए हल्के और आसानी से धुलने वाले फैब्रिक के पर्दे बेस्ट रहते हैं.
बहुत ज्यादा प्रिंट या डिजाइन चुनना
ज्यादा बड़े और भारी प्रिंट के पर्दे हर कमरे में अच्छे नहीं लगते हैं. अगर आपके कमरे में पहले से ही काफी डिजाइन है तो सिपंल पर्दे ही अच्छे लगेंगे. लेकिन, अगर फिर भी आपको प्रिंट वाले पर्दे लेने हैं तो हल्के प्रिंट ही चुनें. इससे कमरा प्रीमियम लगता है.
Curtain Rod लगाने की ऊंचाई पर ध्यान न देना
कई लोग पर्दे की रॅाड को खिड़की के बिल्कुल ऊपर ही लगा देते हैं. ऐसा करने से खिड़की देखने में छोटी लगती है. रॅाड हमेशा खिड़की से थोड़ा ऊपर लगाएं इससे कमरा देखने में ज्यादा ऊंचा महसूस होता है.
कमरे की रोशनी को नजरअंदाज करना
कई बार लोग पर्दे चुनते समय कमरे की रोशनी का ध्यान नहीं रखते. बहुत मोटे पर्दे कमरे में लगाने से कमरे में और भी अंधेरा महसूस होता है. वहीं, हल्के रंग के पर्दे ज्यादा रोशनी आने देते हैं जिससे कमरा देखने में बड़ा लगता है. जहां जरूरत हो सिर्फ वहीं डार्क पर्दे लगाएं.
सिर्फ ट्रेंड देखकर खरीदारी करना
ज्यादातर लोग सोशल मीडिया के ट्रेंड के हिसाब से पर्दे खरीद लेते हैं, पर जरूरी नहीं कि जो सोशल मीडिया पर अच्छा लग रहा हो वो असल में घर में भी अच्छा ही लगे. ट्रेंड को फॅालो करने से ज्यादा जरूरी प्रैक्टिकल होना है. इसलिए अपने कमरे के साइज और जरूरत के हिसाब से ही पर्दे लें.
पर्दे खरीदते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
ऐसे पर्दे खरीदें जिन्हें धोना आसान हो, बहुत ही भड़काउ डिजाइन खरीदने से बचें. पर्दे लेने से पहले उनकी सिलाई भी चैक करें की सिलाई सही ढंग से हुई है या नहीं. इसपर भी ध्यान दें कि पर्दे के हुक और रिंग्स मजबूत हैं या नहीं. पर्दे ऐसे लें जो बेसिक और एवरग्रीन डिजाइन के हों.
यह भी पढ़ें – पौधों को एक नहीं बल्कि कई फायदे दे सकता है एल्युमिनियम फॉइल, जानिए इस्तेमाल करने के स्मार्ट हैक्स
संबंधित खबरें
बेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
1 hr agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
1 hr agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
2 hrs agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
5 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
19 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
21 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
21 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
23 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
1 day agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines