हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गर्मियों में ट्राई करें खीरे से बनीं ये 5 डिश, बॉडी रहेगी हाइड्रेट

खीरा गर्मियों में खाने के लिए हेल्दी ऑप्शन में से एक है। इसमें हाइड्रेटिंग गुण, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिन होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप घर पर खीरे से अलग-अलग तरह की डिश बना सकते हैं।

विज्ञापन
Cucumber Dishes

गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर कोई हल्का और हेल्दी खाना खाना पसंद करता है। ऐसे में खीरे को गर्मियों के मौसम के लिए हेल्दी और हाइड्रेटिंग फूड माना जाता है। इसे खाने के बाद आपका शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इससे आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है। साथ ही इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण शरीर का हाइड्रेशन बना रहता है। इसे आप गर्मियों की डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल कर सकते हैं। आप खीरे से बनी कई तरह की डिश को आप गर्मियों में जरूर ट्राई करें।

खीरे की स्मूदी

खीरे की स्मूदी हेल्दी और जल्दी बनने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए पुदीना, दही और शहद के साथ मिलाएं, ये ड्रिंक शरीर के लिए हेल्दी और आपके पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें अदरक या चिया सिड्स को भी एड कर सकते हैं। ये आपके दिन की सही शुरुआत करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर

विज्ञापन

खीरे सैंडविच

गर्मियों में खीरे का सैंडविच एक बेहतरीन डिश है। इसके लिए आप कद्दूकस किया हुआ खीरा, दही और पुदीने को खीरे में मिला कर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे ब्रेड के स्लाइस के बीच भर कर तैयार कर सकते हैं। इसे खाने के पहले आप कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे आप चटनी के साथ मिलाकर खाएं।

खीरे का सूप

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खीरे का सूप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाने के लिए खीरे को ग्रीक दही, लहसुन और नींबू के रस के साथ मिलाकर एक सॉफ्ट और आरामदायक सूप तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के बाद इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें और इसके बाद इसका अनंद लें। ये हेल्दी और हाइड्रेटिंग सूप गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है और पेट को भी ठंडा रखता है।

विज्ञापन

खीरे का सलाद

खीरे का सलाद टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है। इसके लिए खीरे के स्लाइस को सोया सॉस, चीनी, तिल के तेल और मसालों के एक चटपटे मिश्रण में मैरीनेट करें। थोड़ी देर नमक में भिगोने के बाद इसे आप फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। कुछ ही समय में ये खाने के लिए तैयार हो जाएगा और आप इसे सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

खीरे का रायता

क्लासिक खीरे का रायता गर्मियों का एक बेहतरीन डिश है, जो हर किसी को पसंद आता है। कई लोग इसे साइट डिश रूप में शामिल करते हैं। इसे बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक ठंडा और प्रोबायोटिक से भरपूर होता है। इससे आपका पेट हेल्दी बना रहता है। इसे खाली पेट खाने से डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है और शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola