Chehre Ke Daag Dhabbe Kaise Saaf Kare: आज के वक्त में लोगों के बीच चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या काफी बढ़ गई है. प्रदूषण, त्वचा की ठीक से देखभाल न करना और ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण इस तरह की समस्या सामने आती है. हालांकि, मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो इन दाग-धब्बों का साफ करने का दावा करते हैं, लेकिन लोग ज्यादा कीमत और उनमें मौजूद तरह-तरह के केमिकल के कारण उनका इस्तेमाल में लाने से कतराते हैं और कोई नेचुरल आसान उपाय खोजते हैं. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में एक ऐसा शानदार उपाय बताएंगे, जिसे फोलो करके आप अपने चेहरे को आसानी से साफ कर सकेंगे और आपका चेहरा एकदम फ्रेश और ग्लोइंग हो जाएगा. आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में.
यह भी पढ़ें: Kitchen Cleaning Tips: काले और जले हुए गैस बर्नर को ऐसे करें साफ, मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक
कैसे चेहरे से हाटाएं जिद्दी दाग-धब्बे? Daag Dhabbe Hatane Ke Liye Upay
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप मोरिंगा यानी सहजन का इस्तेमाल कर सकते हैं. जी है! मोकिंग सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद लाभकारी गुण जैसे विटामिन ए (Vitamin A), विटामिन सी (Vitamin C), विटामिन ई (Vitamin E) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो मुंहासों (Acne), झुर्रियों (Wrinkles) और दाग-धब्बों (Spots) को कम करने में मदद करते हैं.
कैसे लाएं इस्तेमाल में?
- इस लाभकारी फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंग पाउडर 1 कटोरी में लें फिर उसमें दही, शहद और गुलाब जल डालकर मिक्स कर लें.
- अब अपने चेहरे को पानी से धो लें और फिर अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं.
- जब पेस्ट अच्छे से चेहरे पर लगा लें, तो उसे 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें.
- वक्त पूरा होने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छे से धो लें. इसे पैक को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
मोरिंगा फेस पैक लगाने से क्या फायदा मिलेगा? Moringa Face Pack Benefits For Skin
- मोरिंगा त्वचा में कोलेजन (Collagen) बनने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है, जिससे स्किन की कसावट बनी रहती है और चेहरा ज्यादा ग्लोइंग और हेल्दी नजर आता है.
- मोरिंगा फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जिससे मुंहासे कम हो सकते हैं और पुराने दाग-धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं. इसके प्राकृतिक गुण स्किन को साफ और निखरी हुई बनाते हैं.
- मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है. इससे समय से पहले आने वाली झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Diabetes in Children: बच्चों में भी बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा? इन लक्षणों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
3 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
6 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
10 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines