National Fried Rice Day 2022: हर साल 20 सितंबर को राष्ट्रीय फ्राइड राइज डे (National Fried Rice Day) मनाया जाता हैं। इसलिए अगर आप फ्राइड राइज खाने के शौकीन है, तो आज हम आपके लिए चाइनीज फ्राइड राइज बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद और पोषण से भरपूर होते हैं। हर कोई चाइनीज फ्राइड राइस को खूब स्वाद से उंगलियां चाटकर खाएगा। इनको आप लंच और डिनर दोनों के लिए कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चाइनीज फ्राइड राइस (Chinese Fried Rice Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – क्या आपने कभी ट्राई किए हैं उत्तर प्रदेश के फेमस दाल के दूल्हे? नहीं! तो ये रही रेसिपी
चाइनीज फ्राइड राइस बनाने की सामग्री-
- 1 कप बासमती चावल (उबले हुए)
- ¼ चम्मच अजीनोमोटो (अगर आप चाहें)
- 1 चम्मच ग्रीन चिल्ली सॉस
- 2 चम्मच सोया सॉस
- 2 चम्मच सिरका
- 1 कप बंद गोभी (बारीक कटी हुई)
- ½ कप गाजर (बारीक कटी हुई)
- ¼ कप फ्रेच बिन्स (बारीक कटी हुई)
- ½ कप पनीर (छोटे पीस में कटे हुए)
- ¼ कप शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 चम्मच या स्वादानुसार नमक
- 2-4 चम्मच तेल
अभी पढ़ें – नवरात्रि व्रत के दौरान एनर्जेटिक रहने के लिए खाएं सिंघाड़े का हलवा, ये रही आसान रेसिपी
चाइनीज फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी- (Chinese Fried Rice Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में चावलों को उबाल कर रख लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप इसमें आप छोटे-छोटे आकार के कटे हुए पनीर के टुकड़े डालकर फ्राई कर लें।
- फिर जब पनीर सुनहरा भूरा हो जाए तो आप इसको एक प्लेट में निकालकर रख लें।
- इसके बाद आप इसी तेल में आप बारीक कटी हुई गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालें।
- फिर आप इन सारी सब्जियों को थोड़ी देर तक अच्छे से फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप इसमें हरी मिर्ची, अदरक, हरी मिर्च का सॉस, सोया सॉस, सिरका, अजीनोमोटो और फ्राइड पनीर डालें।
- फिर आप इनको करीब 2-3 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद आप इसमें उबले हुए चावल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- फिर आप इसको धीमी आंच पर करीब 1-2 मिनट तक पकाकर गैस को बंद कर दें।
- अब आपके टेस्टी चाईनीज फ्राइड राइस बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
10 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
12 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
18 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
19 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
20 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines