Dal Ke Dulhe Recipe: क्या आपने कभी ट्राई किए हैं उत्तर प्रदेश के फेमस दाल के दूल्हे? नहीं! तो ये रही रेसिपी

Dal Ke Dulhe

Dal Ke Dulhe

Dal Ke Dulhe Recipe In Hindi: दाल एक भारतीय ट्रेडिशनल फूड है इसलिए आज तक आपने दाल की तो कई वैराइटीज जरूर ट्राई की होंगी। लेकिन क्या कभी आपने दाल के दूल्हे ट्राई किए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए दाल के दूल्हे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये उत्तर प्रदेश की एक काफी फेमस डिश है।

विज्ञापन

इसके अलावा इस डिश को गुजरात और राजस्थान में भी खूब चाब से खाया जाता है। इसको दाल और आटे की मदद से बनाया जाता है। ये स्वाद में लाजवाब होता है साथ ही ये सेहतमंद भी होता है। इसको आप लंच से लेकर डिनर में बहुत आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं दाल के दूल्हे (Dal Ke Dulhe Recipe) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

दाल के दूल्हे बनाने की सामग्री-

  • अरहर की दाल आधा कप
  • आटा आधा कप
  • नमक एक चम्मच
  • हींग चुटकीभर
  • नमक एक चम्मच
  • घी
  • हल्दी पाउडर
  • लहसुन 6-7 कली कटा
  • प्याज 1 कटा
  • कसूरी मेथी
  • बारीक कटी धनिया की पत्ती
  • नींबू
  • हरी मिर्च

अभी पढ़ें – छठ पूजा प्रसाद के लिए बनाएं बिहार का स्पेशल ठेकुआ, ये रही बनाने की रेसिपी

विज्ञापन

दाल के दूल्हे बनाने की रेसिपी- (Dal Ke Dulhe Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले अरहर की दाल को भिगाोकर रख दें।
  • फिर आप इसको कुकर में डाल, हल्दी और नमक डालकर करीब 4 से 5 सीटी लगा लें।
  • इसके बाद आप एक बर्तन में आटा और थोड़ा सा नमक डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
  • फिर आप इसमें थोड़ा घी मिलाकर आटे को करीब 10-15 मिनट तक अलग रख दें।
  • इसके बाद आप इस आटे को कोई भी आकार दे।
  • फिर आप इन आटे के शेप को दाल में डाल दें।
  • इसके बाद आप दाल को मीडियम आंच पर करीब 10 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर गरम कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें जीरा, हींग, प्याज, लहसुन और कटी हरी मिर्च डाल दें।
  • फिर जब प्याज भुनकर सुनहरी हो जाए तो आप इसमें कसूरी मेथी डाल दें।
  • इसके बाद आप इस तड़के में आटे के दूल्हे और दाल डाल दें।
  • फिर आप इसमें आखिर में एक चमचे में घी गर्म करके तड़का लगाएं।
  • इसके बाद आप इसमें राई, साबुत लाल मिर्च और थोड़ी सी हींग डाल कर चटकाएं।
  • फिर आप इस तड़के को दाल में डालकर गैस बंद कर दें।
  • अब आपके स्वादिष्ट दाल के दूल्हे बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इसमें कटा हरा धनिया और नींबू डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ