Belpatra for Hair Growth & Dandruff: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण, तनाव और केमिकल से भरपूर हेयर प्रोडक्ट्स ने बालों की सेहत को कमजोर कर दिया है. इस कारण कम उम्र में ही बाल झड़ना, रूसी होना और स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याओं की शिकायत आए दिन आती रहती है. कई लोग महंगे शैंपू, सीरम और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता. ऐसे में लोग किसी सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय की तलाश में रहते हैं, जो आसान हो और फायदा भी पहुंचाए. अगर आप भी हेयर फॉल और डैंड्रफ से परेशान हैं, तो आपके आसपास मौजूद बेलपत्र एक आसान और असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है. आयुर्वेद में बेलपत्र को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: सबसे खतरनाक कैंसर कौन सा है? जानिए बचने की संभावना और एक्सपर्ट्स की राय
बेलपत्र क्यों है बालों के लिए फायदेमंद? Belpatra For Hair Growth
बेलपत्र में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें विटामिन A, B और C मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं और जड़ों को पोषण देते हैं, ताकि वह मजबूत रहे. इसके एंटी-फंगल गुण स्कैल्प से डैंड्रफ (Dandruff) कम करने में मदद करते हैं, जबकि एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण खुजली और जलन राहत पहुंचाती है. बेलपत्र में मौजूद प्राकृतिक तत्व स्कैल्प को साफ रखने में सहायक होते हैं, जिससे बालों के रोमछिद्र खुलते हैं और नए बाल उगने की प्रक्रिया बेहतर होती है. इसके नियमित इस्तेमाल से बालों में प्राकृतिक चमक भी आ सकती है.
बेलपत्र हेयर टॉनिक बनाने और लगाने का तरीका
- बेलपत्र को इस्तेमाल में लाना बहुत आसान है. आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
- सबसे पहले ताजे और साफ बेलपत्र लें और उन्हें अच्छे से पानी से धो लें.
- अब पत्तों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
- तैयार पेस्ट को छानकर उसका गाढ़ा रस अलग कर लें.
- इस रस को कॉटन या ब्रश की मदद से सीधे स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं.
- लगभग 40 से 45 मिनट तक इसे लगा रहने दें.
- इसके बाद हल्के या केमिकल-फ्री शैम्पू से बाल धो लें.
एक्सपर्ट की सलाह भी जानें
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेलपत्र का रस एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम कर सकता है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. सामान्य स्थिति में इसे हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है. लेकिन बाल ज्यादा झड़ रहे हों या डैंड्रफ ज्यादा हो तो हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रखें कि बेलपत्र का रस हमेशा ताजा बनाकर ही इस्तेमाल करना असरदार होता है. साथ ही, संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें. सही तरीके से और नियमित इस्तेमाल करने पर यह घरेलू उपाय बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है.
यह भी पढ़ें: नाश्ते में पीएं ये मैजिक ड्रिंक, थकान होगी दूर और हड्डियां बनेंगी फौलादी! जानें आसान रेसिपी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
5 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
13 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
15 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines