---विज्ञापन---

काजल लगाते समय चेहरे को कालापन से बचाएंगे ये आसान टिप्स, मिलेगा परफेक्ट लुक

हर लड़की को मेकअप का काफी शौक होता है, लेकिन कई बार काजल लगाते समय चेहरे पर कालापन आ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिन्हें आपरोजाना मेकअप करते समय ध्यान में रख सकती हैं।

---विज्ञापन---

Beauty Tips: मेकअप करना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेकअप करने के कुछ देर बाद चेहरा काला पड़ने लगता है, खासकर जब काजल लगाया जाए। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह समस्या बहुत-सी लड़कियों और महिलाओं को होती है खासकर जब काजल फैल जाता है या आंखों के नीचे स्मज हो जाता है। इससे पूरा लुक बिगड़ जाता है और चेहरा थका हुआ या मैला लगने लगता है। तो आइए जानते हैं कुछ आसान ब्यूटी टिप्स के बारे में, जिन्हें आप रोजाना मेकअप करते समय आजमा सकती हैं।

ये हो सकते हैं कारण

  • काजल लगाने का गलत तरीका।
  • स्किन का ऑयली होना।
  • सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करना।

प्राइमर या कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं

अगर आप मेकअप करती हैं तो काजल लगाने से पहले अंडर-आई एरिया पर थोड़ा प्राइमर या फेस पाउडर जरूर लगाएं। इससे स्किन ड्राई रहेगी और काजल ज्यादा देर तक टिका रहेगा।

---विज्ञापन---

आंखों को अच्छे से साफ करें

मेकअप करते समय और काजल लगाने से पहले आंखों के आसपास के एरिया को साफ और ऑयल-फ्री रखें। अगर स्किन पर ऑयल या गंदगी होगी, तो काजल जल्दी फैल सकता है।

काजल लगाने का सही समय चुनें

हमेशा ध्यान रखें कि मेकअप करते समय काजल को सबसे आखिर में लगाएं।
पहले बेस, आईशैडो, मस्कारा और फिर सबसे अंत में काजल लगाएं। इससे काजल ज्यादा समय तक टिकेगा और साफ दिखाई देगा।

---विज्ञापन---

आंखों को बार-बार न रगड़ें

अगर आप चाहती हैं कि आपका काजल दिनभर बना रहे तो आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने से बचें। इसके साथ ही, वाटरप्रूफ और अच्छी क्वालिटी का काजल ही इस्तेमाल करें।

आईलाइनर से लॉक करें

काजल लगाने के बाद एक पतली सी लाइन आई लाइनर से ऊपर खींचें। इससे काजल लॉक हो जाएगा और ज्यादा देर तक स्मज नहीं होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रोजाना सुबह मॉर्निंग डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स, कर देगा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 07:01 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

News24 हिंदी

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola