रोजाना सुबह मॉर्निंग डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स, कर देगा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट

क्या आप भी गर्मियों में अपने मेटाबॉलिज्म को तेज करना चाहते हैं और अपने आप को फिट रखना चाहते हैं? तो सुबह की शुरुआत इन 5 ड्रिंक्स के साथ करें। तो आइए जानते हैं कौन से वह ड्रिंक्स हैं जो गर्मियों में आपके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बना सकते हैं।

weight loss drinks

weight loss drinks फोटो सोर्स- Freepik

Weight Loss Drinks: गर्मी के मौसम में शरीर को डिटॉक्स करना और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में भारी और तैलीय चीजें पचाना मुश्किल हो सकता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है। ऐसे में अगर सुबह की शुरुआत कुछ हेल्दी और प्राकृतिक ड्रिंक्स से की जाए तो न सिर्फ आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा बल्कि पूरे दिन आप तरोताजा भी महसूस करेंगे मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का मतलब है कि आपका शरीर तेजी से कैलोरी जलाए और फैट को एनर्जी में बदले। इसके लिए कुछ ऐसे आसान और ड्रिंक्स होते हैं, जिन्हें अगर पिया जाए तो गर्मियों में सुबह-सुबह शरीर को ठंडक भी मिलती है और पाचन तंत्र भी स्ट्रांग होता है। तो आइए जानते हैं 5 असरदार मॉर्निंग ड्रिंक्स के बारे में, जो गर्मियों में आपके मेटाबॉलिज्म को नेचुरली बूस्ट करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही ये ड्रिंक्स आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

जीरा पानी

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

रोजाना अगर आप रातभर एक चम्मच जीरा पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पानी पीते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी। जीरा शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है और फैट को जल्दी बर्न करने में मदद करता है। यह शरीर को ठंडक भी देता है, जो गर्मियों के लिए फायदेमंद है।

मेथी पानी

मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को छानकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह ड्रिंक ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। मेथी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर की सफाई करती है। अगर आप इसका सेवन रोजाना करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

नींबू गर्म पानी

Image Source Freepik

Image Source Freepik

गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़कर सुबह पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। इसमें मौजूद विटामिन C फैट को तोड़ने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। यह ड्रिंक वजन घटाने और बॉडी को डिटॉक्सिफिकेशन करने में काफी सहायक होता है।

विज्ञापन

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय बनाकर पीने से गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा को भी निखारते हैं। गर्मियों में यह शरीर को शीतलता देती है। इसके साथ ही यह पेट साफ करता है और शरीर को ठंडक देता है।

अदरक पानी

अगर आप सूजन जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको थोड़ा सा अदरक पानी पीना चाहिए। यह पाचन क्रिया सुधारता है और शरीर की चर्बी घटाने में मदद करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ