बच्चा दूसरों को बार-बार क्यों मारता है? एक्सपर्ट ने बताया इसके पीछे होते हैं ये 3 बड़े मनोवैज्ञानिक कारण

Bacha Dusro Ko Kyu Marta Hai: अगर आपका बच्चा किसी को मारता है तो इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि उसका व्यवहार हिंसक हो चुका है. कई रिसर्च के मुताबिक ऐसा बच्चा अक्सर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए करता है.

Bacha Dusro Ko Kyu Marta Hai

बच्चों की परवरिश करते समय इन बातें का रखें ध्यान. Image Credit- News24

विज्ञापन

Why Your Kid Is Hitting Others: आजकल के बच्चों को संभालना काफी मुश्किल हो गया है. बदलती लाइफस्टाइल, मोबाइल और स्क्रीन टाइम, पढ़ाई का दबाव और सोशल मीडिया का असर बच्चों के व्यवहार पर साफ नजर आता है. ऐसे में पेरेंट्स अक्सर बच्चों की परवरिश करते वक्त परेशान रहते हैं और उनके व्यवहार को लगातार समझने की कोशिश करते हैं. कभी बच्चों का जिद्दी होना या कभी छोटी-छोटी बातों पर थप्पड़ मारना कई बार अजीब हो जाता है. ऐसे में पेरेंट्स को डर लगने लगता है कि कहीं उनका बच्चा हिंसक तो नहीं हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि कई रिसर्च के मुताबिक यह व्यवहार मनोवैज्ञानिक का एक हिस्सा है, जिसके बारे में एक्सपर्ट विस्तार से बता रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- 99% पैरेंट्स करते हैं ये गलतियां, बच्चे का कोंफिडेंस हो जाता है कम, चाइल्ड साइकाइट्रिस्ट ने किया एक्सप्लेन

विज्ञापन

बच्चा दूसरों को बार-बार क्यों मारता है? | Why Your Kid Is Hitting Others

क्या बार-बार मारना बदतमीजी है? 

बदतमीजी कभी-कभी हो सकती है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो सकता. ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे का यह व्यवहार अक्सर उनकी उम्र, इमोशन और माहौल से जुड़ा होता है.

3 बड़े मनोवैज्ञानिक कारण

भावना को व्यक्त ना कर पाना- ऐसा अक्सर बच्चा तब करता है जब वह अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता है. उनके पास शब्द नहीं होते हैं, लेकिन वह अपनी क्षमता से ज्यादा कुछ करना चाहते हैं. इसलिए उन्हें समझना बहुत जरूरी है.

ध्यान अपनी ओर लेना- बच्चा ऐसा तब करता है जब वह किसी का ध्यान अपनी ओर करना चाहता है. मारने से उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वह ऐसा करेंगे तो उन्हें सब कुछ आसानी से मिल जाएगा.

विज्ञापन

सीमाओं की समझ न होना- बच्चों के पास सीमाओं की समझ नहीं होती है और वे मारने को सही समझते हैं. उन्हें ऐसा करने में मजा आता है और वे अक्सर अपनी बात को कहने के लिए हाथों का सहारा लेते हैं.

कब यह चिंता का संकेत हो सकता है?

  • अगर आपका बच्चा बार-बार और जानबूझकर दूसरों को चोट पहुंचा रहा है तो ध्यान देने की जरूरत है.
  • बच्चे को समझाने के बाद भी अगर वो ऐसा कर रहा है तो आपको सख्ती करने की जरूरत है.
  • अगर बच्चा मारने के साथ-साथ चिल्ला रहा है, चीजें तोड़ रहा है या गुस्सा दिखा रहा है तो यह व्यवहार बिल्कुल भी सही नहीं है.

इसे भी पढ़ें- बच्चे की शरारत कर देती है शर्मिंदा? बिना गुस्सा किए इन ट्रिक्स से सिखाएं मैनर्स, मानने लगेगा आपकी हर बात

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ