बच्चे की शरारत कर देती है शर्मिंदा? बिना गुस्सा किए इन ट्रिक्स से सिखाएं मैनर्स, मानने लगेगा आपकी हर बात

Shararti Bachcho Ko Kaise Sudhare: बच्चों का शरारत करना आम बात है, लेकिन अगर आपको इसकी वजह से सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा है तो आपको बच्चों को डांटने के बजाय इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है.

Shararti Bachcho Ko Kaise Sudhare

बच्चों को डांटने के बजाय इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. Image Credit- Freepik

Shararti Bacho Ko Sudharne Ke Upay: हर बच्चा शरारती होता है. कुछ बच्चे तो पूरे दिन नाक में दम करके रख देते हैं, लेकिन अगर आपको पार्टी में या किसी रिश्तेदार के घर पर बच्चे की शरारतों की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है तो उन्हें डांटने या गुस्सा करने के बजाय थोड़ा सोचने की जरूरत है. ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे बार-बार गुस्सा करने की वजह से जिद्दी हो जाते हैं. कई बार बात भी नहीं सुनते हैं. ऐसे में आपको थोड़ी समझदारी से काम और प्यार से बात करने की जरूरत है, क्योंकि यही उम्र होती है जब बच्चे सीखते हैं और आगे बढ़ने के लिए तैयार होते हैं. हालांकि, कई बार पेरेंट्स के समझ नहीं आता कि क्या किया जाए तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

शरारती बच्चों को कैसे हैंडल करें? | Naughty Bacho Ko Sudharne Ke Upay

गलत बात बताने की कोशिश करें- जब भी बच्चा गलत व्यवहार करे तो उन्हें फौरन टोक दें. उनसे कहें कि अभी आपने जो गेस्ट के सामने बात या शरारत की आपको उसे दोबारा नहीं करना चाहिए. यह गलत है और अच्छे बच्चे बिल्कुल भी ऐसा नहीं करते हैं. गलत बात को रोकने से बच्चे को याद रहेगा और आगे से बच्चा नहीं करेगा.

खेल से सिखाएं मैनर्स- आप बच्चों को मैनर्स सिखाने के लिए खेल या कहानी का सहारा लें. इससे बच्चा बहुत ही जल्दी अच्छी बातें सिखेगा. बच्चे को अच्छे-बुरे व्यवहार वाली कहानियां सुनाएं, जिससे बच्चा खुद फर्क समझ सके कि उन्हें किस तरह का व्यवहार करना है.

नियम बनाएं- बच्चों के लिए घर के कुछ बुनियादी नियम तय करें. साथ ही, मेहमानों के सामने बर्ताव करने के लिए भी नियम बनाएं. नियम बनाने के बाद सबसे पहले खुद उसे फॉलो करें और जब बच्चा नियमों का पालन करे, तो उसकी तारीफ जरूर करें. इससे उसे मोटिवेशन मिलेगा और वह अगली बार भी अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करेगा.

बच्चों के नखरों की वजह जानें- बच्चे नखरे क्यों कर रहे हैं? इस बात का पता लगाएं कि आपका बच्चा जिद क्यों कर रहा है. कई बार वो माता-पिता या किसी और के डर से काम को सीधी तरह से करने की बजाय शरारतों का सहारा लेते हैं. इसलिए उनकी बात सुनें कि उन्हें परेशानी क्या है और वह यह सब क्यों कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ