---विज्ञापन---

Amla Benefits: आंवला को डाइट में कैसे करें शामिल? बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

Amla Benefits: आंवला सर्दियों में खाया जाने वाला एक सुपरफूड है, जो विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

Amla Benefits: आंवला सर्दियों के लिए एक बेहतरीन सुपर फूड है, क्योंकि ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत रखता है और आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं। इसके साथ ही विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य महत्वपूर्ण मिनरल से भरपूर होता है। आंवला सर्दियों में शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। ये एक ऐसा फल है जिसे हम अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो ये आपको फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं कि आप इसे अपनी डाइट में किन-किन तरीकों से शामिल कर सकते हैं?

आंवला और शहद

शहद में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और आंवले में मौजूद विटामिन सी को मिलकर एक हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं। इसके लिए ताजा आंवले का रस निकालें और इसे एक चम्मच कच्चे शहद के साथ मिलाकर यह ड्रिंक तैयार करें। इसे और टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए इसमें एक चुटकी हल्दी या अदरक का रस मिला सकते हैं, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत

आंवले की चाय, आंवला और शहद

अगर आप सर्दियों में आंवले के फायदे पाने का कोई आरामदायक तरीका खोज रहे हैं, तो आंवले की चाय एक बेहतरीन ऑप्शन है। आंवले की चाय विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो स्किन को हेल्दी रखने, पाचन और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है।

---विज्ञापन---

आंवले की चटनी

आंवले की चटनी, आंवले का टेस्ट लेने का एक  हेल्दी और पौष्टिक तरीका है। सर्दियों में भारी और गर्म भोजन के कारण हमारा पाचन स्लो हो सकता है, इसलिए आंवले में मौजूद फाइबर डाइजेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है, सूजन से राहत दिलाने और कब्ज को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 12, 2024 02:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola