डैंड्रफ से लेकर स्किन एलर्जी तक से मिलेगा छुटकारा! इस तरह इस्तेमाल करें फिटकरी

Alum Benefits: फिटकरी एक ऐसी चीज है, जो दिखने में बड़ी मामूली है मगर बड़े काम की चीज है। इसका इस्तेमाल इतने कामों में किया जा सकता है कि आप जानते भी नहीं होंगे। चलिए बताते हैं आपको फिटकरी से स्किन और बालों की सेहत कैसे बनाए रखें।

Alum Benefits

Alum Benefits: फिटकरी एंटीबायोटिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह हर किसी की रसोई में मौजूद ऐसी सामग्री है, जो कई तरह से हमें लाभ पहुंचा सकती है। इस सफेद पत्थर को पानी में मिलाकर यूज किया जाता है। यह स्किन, बालों और मुंह की समस्याओं को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। चलिए, जानते हैं मशहूर डॉक्टर और यूट्यूबर डॉक्टर सलीम से इसके फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके।

विज्ञापन

फिटकरी के फायदे

डॉक्टर बताते हैं कि फिटकरी हमारे कई घरेलू कामों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। पापा की शेविंग किट में मौजूद यह सफेद चीज बैक्टीरियल इंफेक्शन, डैंड्रफ और स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकती है।

विज्ञापन

इन 5 तरीकों से करें फिटकरी का इस्तेमाल

स्किन प्रॉब्लम

विज्ञापन

अगर फेस पर पिंपल्स और दाग-धब्बे आते रहते हैं तो चेहरे पर फिटकरी और गुलाब जल का मिश्रण लगा सकते हैं। फिटकरी पिंपल्स को नष्ट करने में सहायक है, साथ ही गुलाब जल से स्किन के पोर्स खुलेंगे। अगर आपको शरीर में खुजली, एलर्जी या बदबू आने की समस्या रहती है तो रोजाना अपने नहाने के पानी में 1 चम्मच फिटकरी का चूरा मिलाकर नहाएं।

ओरल हाइजीन

विज्ञापन

जिन लोगों के दांतों में कैविटी या दर्द रहता है, उन्हें फिटकरी का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए उन्हें सुबह ब्रश करने से पहले 1 गिलास पानी में फिटकरी मिलाकर कुल्ला करना चाहिए। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर प्लाक की समस्या भी दूर होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Saleem Zaidi (@drsaleem4u)

विज्ञापन

बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप रूसी, हेयर फॉल और कमजोर जड़ों से परेशान हैं तो ऐसे करें फिटकरी का प्रयोग। आप अपने तेल में नारियल या फिर बादाम के तेल में फिटकरी का पाउडर मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। हेयर वॉश करते समय अपने पानी में भी फिटकरी का पाउडर मिलाकर बाल धो सकते हैं।

विज्ञापन

यूरिन इंफेक्शन

यूरिन इंफेक्शन की समस्या आजकल काफी बढ़ गई है। इससे राहत पाने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस गुनगुने पानी में फिटकरी का पाउडर मिलाकर दिन में 2 से 3 बार वॉश करना है। फिटकरी एंटीबैक्टीरियल होती है, इसलिए बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होती है।

विज्ञापन

चोट पर ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपको शरीर के किसी अंग पर घाव या चोट लग गई है तो आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको फिटकरी और पानी का एक घोल बनाना होगा और प्रभावित त्वचा पर लगाना होगा। इससे चोट या घाव में बने बैक्टीरिया खत्म होते हैं और घाव जल्दी सूखने लगता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ