अगर आपको खाना बनाना नहीं आता, लेकिन वैलेंटाइन वीक के मौके पर अपनी पत्नी को सरप्राइज ब्रेकफास्ट देना चाहते हैं, तो आलू उत्तपम आपके लिए सबसे आसान और बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह साउथ इंडियन स्टाइल डिश सूजी, दही और आलू से बनती है, जो हल्की होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी लंबी तैयारी की जरूरत नहीं है, और आप इसे मिनटों में तैयार करके अपनी पत्नी को प्यार भरा सरप्राइज दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Teddy Day 2026: आज है टेडी डे, जानिए क्या है इस दिन के पीछे की कहानी, क्यों है वैलेंटाइन वीक का ये सबसे खास दिन
बच्चों से बड़ों तक सबका फेवरेट
आलू उत्तपम का स्वाद हल्का क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है, जो इसे हर उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा बनाता है. आलू से मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट तुरंत ऊर्जा देता है, वहीं दही इसे पचाने में आसान बनाता है. सूजी पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. ऐसे में अगर आप रोज ब्रेड, बटर या पराठे खाकर बोर हो चुके हैं, तो यह नाश्ता आपके रूटीन में नया स्वाद जोड़ सकता है.
किन चीजों से बनेगा ये नाश्ता?
इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस;
- 2 कच्चे आलू
- 1 कप सूजी
- आधा कप दही
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- थोड़ा सा हरा धनिया
- आधा चम्मच जीरा
- एक चुटकी कली मर्च
- स्वादानुसार नमक
- साथ ही, सेंकने के लिए तेल या घी.
कैसे बनाएं आलू उत्तपम
- सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सूजी और दही डालें और अच्छे से उसे मिला लें.
- अब इसमें जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर स्मूद और गाढ़ा बैटर तैयार करें.
- इसके बाद कद्दूकस किया हुआ कच्चा आलू बैटर में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
- बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
- अब बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, काली मिर्च और नमक डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें.
- गैस पर तवा रखें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें.
- तवे पर थोड़ा सा तेल या घी ब्रश या चम्मच से चारों तरफ फैला लें.
- अब एक बड़ा चम्मच बैटर लेकर तवे पर डालें और हल्के हाथ से गोल आकार में फैलाएं.
- उत्तपम को धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं, जब तक नीचे से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी न हो जाए.
- अब उत्तपम को पलटें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें.
- जब उत्तपम दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो उसे तवे से उतार लें.
- गरम-गरम आलू उत्तपम को हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें और मजे के साथ खाएं.
यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स की छुट्टी! घर में रखा यह तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
27 mins agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
3 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
8 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
11 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines