News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Kitchen Tips: अरबी एक कॉमन सब्जी है जो अधिकतर घरों में बनाई जाती है। लोगों को ये सब्जी खाना तो पसंद होती है लेकिन इसे बनाना मुश्किल काम होता है। दरअसल, कई लोगों को अरबी छीलते समय हाथों में जलन और खुजली की समस्या होती है। इस वजह से कुछ लोग इसे बनाना टालते हैं। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो हमारी ये रिपोर्ट जरूर पढ़ें। हम आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ हैक्स बता रहे हैं जो काफी आसान है और हर कोई अपना सकता है। जैसे की हाथों में सरसो का तेल लगाना या हाथों में ग्लवस पहन सकते हैं। चलिए जानते हैं अरबी छिलने के 5 आसान उपायों के बारे में।
अरबी छीलते समय जलन और खुजली से बचने के लिए हाथों में सरसों का कच्चा तेल लगाएं। इससे त्वचा पर एक परत बन जाती है, जो जलन से बचाती है और आपकी अरबी भी जल्दी छिल जाएगी।
आप चाहें तो अरबी को एक मोटे कपड़े या तौलिए में रखकर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे उसका छिलका उतर जाएगा और हाथों में कोई जलन या खुजली नहीं होगी।
ये भी पढ़ें-Garlic And Honey Benefits: किचन में रखी बस इस एक चीज से घटाएं वजन, बढ़ाएं ग्लो – जानिए कैसे?
अगर आप आसान तरीका अपनाना चाहते हैं, तो अरबी को पहले ही उबाल लें। उबली अरबी का छिलका आसानी से उतर जाता है और जलन-खुजली की दिक्कत नहीं होती।
अगर घर में नारियल है, तो उसके छिलके को मोड़कर अरबी पर रगड़ें। यह तरीका न केवल आसान है, बल्कि हाथ भी सुरक्षित रहते हैं।
अरबी छीलने से पहले हाथों में थोड़ा नमक लगाएं या चाकू पर आधा नींबू रगड़ लें। इससे चिपचिपाहट कम होगी और जलन भी नहीं होगी।
आप चाहें तो इन तरीकों को अरबी छीलते समय अपना सकते हैं। इसके साथ ही खुजली और जलन से छुटकारा पा सकते हैं और अपना काम आसान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Healthy Ragi Pizza Recipe: हेल्थ का ध्यान रखते हुए भी खाएं पिज्जा, बस फॉलो करें ये टिप्स
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।