Healthy Ragi Pizza Recipe: हेल्थ का ध्यान रखते हुए भी खाएं पिज्जा, बस फॉलो करें ये टिप्स

Healthy Ragi Pizza Recipe: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं। साथ ही बाहर का खान-पान नहीं करते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं और फास्ट फूड खाने का मन करता है लेकिन डाइट को पीछे नहीं छोड़ सकते हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि आप घर पर ही डाइट वाला पिज्जा कैसे बना सकते हैं।

Healthy Ragi Pizza Recipe: हेल्थ का ध्यान रखते हुए भी खाएं पिज्जा, बस फॉलो करें ये टिप्स

Healthy Ragi Pizza Recipe: आजकल के लोग अपने खान-पान और सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो बाहर का कुछ भी नहीं खाते हैं। बाहरी स्नैक्स खाना ही भूल चुके हैं। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे हैं जो सेहत पर ध्यान देना तो चाहते हैं, लेकिन बाहरी खान-पान के चक्कर में फिट नहीं हो पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बाहरी जैसा खाना घर पर ही आराम से बना सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि आप किस तरह से घर पर ही अपने बच्चों और परिवार वालों के लिए हेल्दी पिज्जा बना सकते हैं।

विज्ञापन

पिज्जा बनाने के लिए सामग्री

  • टमाटर – 1
  • प्याज – 1
  • शिमला मिर्च – 1
  • पनीर/टोफू – 500 ग्राम
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – 1 चम्मच
  • टोमैटो सॉस – 2 चम्मच
  • रागी का आटा – 1 कप
  • चीज़ – 1 छोटी कटोरी
  • चिली फ्लेक्स – स्वादानुसार

ये भी पढ़ें- Healthy Soup For Diet: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी रागी सूप, एक्सपर्ट की स्पेशल रेसिपी

विज्ञापन

पिज्जा बनाने की विधि

पिज्जा बनाने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत होगी। साथ ही यह काफी जल्दी और आसान तरीके से बन जाएगा। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च और पनीर या टोफू को अच्छे से क्यूब के शेप में काट लें। इसके बाद इन सब्जियों को हल्के से तेल या घी में कढ़ाई या तवे पर फ्राई कर लें। फिर इनमें स्वादानुसार नमक और 1 चम्मच काली मिर्च डाल दें।

अब एक कढ़ाई लें, उसमें थोड़ा सा पानी डालें और उसमें रागी का आटा डालकर मिक्स करें। जब आटा थोड़ा सख्त हो जाए तो उसे निकालकर गूंथ लें। गूंथने के बाद पतली-पतली रोटी की तरह बेल लें। बेली हुई रोटी को गरम तवे पर डालें और दोनों साइड से हल्का-हल्का सेंक लें। जब रोटी थोड़ी पक जाए तो उस पर सबसे पहले टोमैटो सॉस लगाएं। फिर सारी सब्जियों और पनीर को अच्छे से फैलाएं। ऊपर से चीज डालें और स्वादानुसार चिली फ्लेक्स छिड़कें।

विज्ञापन

अब इस बेस को तवे पर ही ढककर कम से कम 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। बस, 10 मिनट बाद आपका हेल्दी रागी पिज्जा तैयार हो जाएगा। इसे आप खुद भी खा सकते हैं और बच्चों को भी बिना किसी टेंशन के खिला सकते हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ