Bihar Chunav 2025, Bahadurpur Vidhan Sabha Seat: बहादुरपुर सीट पर गठबंधन की राजनीति का दिखा असर, 2025 में आमने-सामने होंगी JDU और RJD

Bahadurpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बहादुरपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Bahadurpur

Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Bahadurpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बहादुरपुर सीट भी है, जो बिहार दरभंगा जिले के दक्षिणी हिस्से में एक सामान्य श्रेणी का क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से जेडीयू के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बहादुरपुर से जीत मिल चुकी है?

विज्ञापन

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

मदन साहनी
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
68,538 वोट मिले
वोट लीड- 2,629
वोट शेयर- 38.50 फीसदी

विज्ञापन

रनर अप उम्मीदवार

रमेश चौधरी
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
65,909 वोट मिले
वोट शेयर- 37.03 फीसदी

विज्ञापन

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

देवेंद्र कुमार झा
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
16,873 वोट मिले
वोट शेयर- 9.48 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

बहादुरपुर का राजनीतिक को देखें तो यहां पर 2010 में हुए पहले चुनाव में JDU के उम्मीदवार मदन साहनी को जीत मिली। पार्टी का मुकाबला RJD के साथ था। वहीं, 2015 में JDU और RJD के गठबंधन में भोला यादव को जीत मिली। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरी साहनी को भारी मतों से हराया था। इसके बाद 2020 में JDU और भाजपा साथ आए, जिसमें मदन साहनी ने RJD के उम्मीदवार रमेश चौधरी को हराया। 2025 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर फिर से जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन

बहादुरपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

बहादुरपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,00,009 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 39,301 मुस्लिम वोटर्स और 63,242 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। वहीं, केवल पासवान वोटर्स 32,700 दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,11,991 तक हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ