---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Darbhanga Vidhan Sabha Seat: कभी रहा कांग्रेस का गढ़, अब दरभंगा में है BJP का दबदबा, क्या गठबंधन फिर से पलटेगा बाजी?

Darbhanga Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की दरभंगा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Darbhanga Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक दरभंगा सीट भी है, जो बिहार के मैथिली-भाषी क्षेत्र का केंद्र है और भारत के सबसे प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है। 2020 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक दरभंगा से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

संजय सरावगी
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
84,144 वोट मिले
वोट लीड- 10,639
वोट शेयर- 49.32 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Simri Bakhtiarpur Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और BJP का रहा दबदबा, सिमरी बख्तियारपुर में अब RJD बनी जनता की पसंद

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

अमर नाथ गामी
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
73,505 वोट मिले
वोट शेयर- 43.08 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

शंकर कुमार झा
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
2,757 वोट मिले
वोट शेयर- 1.62 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री, चुनावी घोषणा के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

बिहार में दरभंगा को ध्रुपद संगीत का एक प्रमुख केंद्र कहा जाता है। ये भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक प्राचीन रूप भी है। 1951 में विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद से यहां पर 17 चुनाव कराए जा चुके हैं। इस सीट पर शुरुआत के चुनावों में कांग्रेस पार्टी का दबदबा देखने को मिला। 6 बार जीत हासिल करने के साथ ही पार्टी यहां पर जनता की पहली पसंद बन गई। हालांकि, 1995 के बाद भाजपा की दरभंगा में पकड़ मजबूत हुई है। वर्तमान विधायक संजय सरावगी को लगातार पांच चुनावों में जीत हासिल हुई है।

---विज्ञापन---

दरभंगा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

दरभंगा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,05,788 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 23.3% मुस्लिम वोटर्स और 12.34% अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। वहीं, 76.76% शहरी और 23.24% ग्रामीण वोटर्स हैं। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,14,719 तक हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, पूर्व IPS, मैथिली ठाकुर को यहां से मिला टिकट

---विज्ञापन---
First published on: Oct 16, 2025 11:16 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola