Bihar Chunav 2025, Hayaghat Vidhan Sabha Seat: कभी BJP तो कभी कांग्रेस… हायाघाट सीट पर जनता का बदलता रहा मिजाज

Hayaghat Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की हायाघाट सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Hayaghat

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Hayaghat Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक हायाघाट सीट भी है, जो बिहार के दरभंगा जिले के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। 2020 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक हायाघाट से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

राम चंद्र प्रसाद
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
67,030 वोट मिले
वोट लीड- 10,252
वोट शेयर- 46.86 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

भोला यादव
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
56,778 वोट मिले
वोट शेयर- 39.69 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अब्दुस सलाम खान
पार्टी- जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) (जन अधिकार पार्टी) (लोकतांत्रिक)
4,898 वोट मिले
वोट शेयर- 3.42 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

हायाघाट का चुनावी सफर काफी दिलचस्प रहा है। यहां पर भी शुरुआती चुनाव में कांग्रेस पार्टी जनता की पहली पसंद बनी। 1967 से 1972 तक लगातार 3 बार पार्टी को जीत मिली। इसके बाद जनता का रुझान राजद की तरफ दिखा, जिसमें हरिनंदन यादव ने को 2 बार जीत दिलाई। इसके अलावा, 2010 में भाजपा और 2015 में JDU को जीत मिली। इस दौरान दोनों बार अलग-अलग पार्टी से अमरनाथ गामी को जीत मिली। 2025 में इस सीट पर फिर तगड़ा चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हायाघाट में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

हायाघाट के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,42,053 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 41,875 मुस्लिम वोटर्स और 40,713 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। वहीं, यादव मतदाताओं की संख्या 29,046 वोटर्स दर्ज की गई। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 2,55,322 तक हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ