---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Keoti Vidhan Sabha Seat: केवटी में JDU-RJD के बीच टक्कर का मुकाबला, जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास

Keoti Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की केवटी सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Keoti Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक केवटी सीट भी है, जो बिहार के दरभंगा जिले में स्थित है। 2020 में इस सीट से भाजपा के मुरारी मोहन झा को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक केवटी से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

मुरारी मोहन झा
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
76,372 वोट मिले
वोट लीड- 5,126
वोट शेयर- 46.75 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bihariganj Vidhan Sabha Seat: बिहारीगंज में JDU का दबदबा, 2025 में पार्टियों के लिए ये सीट बनेगी मुश्किल?

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

अब्दुल बारी सिद्दिकी
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
71,246 वोट मिले
वोट शेयर- 43.61 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

योगेश रंजन
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
3,304 वोट फीसदी
वोट शेयर- 2.02 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bihariganj Vidhan Sabha Seat: बिहारीगंज में JDU का दबदबा, 2025 में पार्टियों के लिए ये सीट बनेगी मुश्किल?

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

इस सीट पर 2010 और 2015 के चुनाव में BJP और RJD के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। 2015 में राजद के टिकट पर फराज फातमी को जीत मिली। उन्होंने BJP के उम्मीदवार को हराया था। इसके अलावा, साल 2010 के चुनाव में भाजपा के अशोक कुमार यादव को जनता ने चुना। उस दौरान उनके सामने RJD ने उम्मीदवार के तौर पर फराज फातमी को उतारा था। केवटी में BJP को 4 बार जीत मिली, जनता पार्टी को 1 बार, जनता दल को दो बार, राजद और कांग्रेस को 2-2 बार जीत मिल चुकी है।

---विज्ञापन---

केवटी में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

केवटी के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 289626 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। 2020 विधानसभा चुनाव के मुताबिक, 413 वोटर सेंटर बनाए गए थे। साथ ही 2024 संसद चुनाव के मुताबिक, 56.46 फीसदी वोट पड़े थे। 2019 संसद चुनाव के अनुसार केवटी विधानसभा के मतदाताओं ने मतदान 53.25 फीसदी किया।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Singheshwar (SC) Vidhan Sabha Seat, सिंहेश्वर: लगातार जीत के बाद JDU का टूटा रिकॉर्ड, 5,573 वोटों से RJD ने बदल दी थी कहानी

---विज्ञापन---
First published on: Oct 16, 2025 11:34 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola