Ludhiana News : परमजीत हत्याकांड में इस्तेमाल गोला बारूद था इस देश का, जानिए पूरा मामला
Edited By Rakesh Choudhary

Paramjeet singh
Edited By Rakesh Choudhary

Paramjeet singh
Ludhiana News : पंजाब में लुधियाना के इलेक्ट्रिशन परमजीत सिंह की बुधवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को इस मामले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस की माने तो शूटरों ने जो गोला बारूद इस्तेमाल किया, वह पाकिस्तान में बना है। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल गोलियाें की जांच की तो पता चला कि दो गोलियां पाकिस्तान में और एक गोली भारत में बनी हैं। पुलिस को शक है कि सरहद पार से हथियारों और गोला बारूद की तस्करी हुई है, जिसके बाद ही गोला बारूद और हथियार इस हत्याकांड में इस्तेमाल हुए है। मामले में अब तक दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस को शक है कि हत्या में इस्तेमाल हथियार मध्य प्रदेश में बने है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार के मालिक की भी पहचान कर ली है, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान सार्वजनिक नही की है। अवैध हथियार रखने के मामले में कार मालिक पहले से ही मुकदमे का सामना कर रहा है। बदमाशों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।
कनाडा स्थित गैंगस्टर अर्शदीप सिंह डाला उर्फ अर्श डाला, जो मुख्य अपराधियों में से एक है, पहले से ही पाकिस्तान से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के आरोपों का सामना कर रहा है। पुलिस को संदेह था कि डाला ने अपने सीमा पार संपर्कों से हत्या के लिए हथियारों को ड्रोन से न मंगवाया हो। परमजीत सिंह की हत्या के एक दिन बाद डाला ने मृत गैंगस्टर जसप्रीत सिंह जस्सी के फेसबुक अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
और पढ़िए –नीष अग्रवाल की गिरफ्तारी पर लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में आमने-सामने की भिड़ंत, देखें Video
अर्श डाला से जुड़े लोगों के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। 192 पुलिस दलों ने उससे जुड़े 232 व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डेटा इकट्ठा किया गया। हथियारों के लाइसेंस की जांच की गई। विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्यों की संपत्ति और बैंक विवरण के साथ यात्रा विवरण की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: