पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी हुआ गिरफ्तार, नौकरानी ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

Abdul Qadir Son Arrested: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अब्दुल कादिर के बेटे सुलेमान कादिर की मुश्किलें बढ़ल गई हैं. उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नौकरानी ने सुलेमान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. सुलेमान पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम साल 2003

पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम साल 2003

Abdul Qadir Son Arrested: पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुर कादिर के बेटे सुलेमान कादिर पर नौकरानी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. नौकरानी ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई थी. ऐसे में अब पुलिस ने सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया है. नौकरानी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सुलेमान ने जबरदस्ती उसे फार्म हाउस पर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया. सुलेमान पाकिस्तान की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं.

विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरानी ने अपनी शिकायत में कहा कि सुलेमान कादिर उसे जबरदस्ती फॉर्म हाउस पर लेकर गया था, जिसके बाद उसने रेप किया. पीटीआई के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, जिसके बाद ये स्पष्ट होगा कि उसके साथ रेप हुआ है या नहीं. पुलिस ने कानुन के मुताबिक सुलेमान को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

पिता थे पूर्व स्टार क्रिकेटर

सुलेमान के पिता अब्दुल कादिर पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी थे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए साल 1977 में डेब्यू किया था, जबकि देश के लिए आखिरी मुकाबला उन्होंने 1993 में खेला था. पाकिस्तान के लिए 67 टेस्ट मैच में कादिर ने 236 विकेट लिए थे. इसके अलावा 104 वनडे मैच में उन्होंने 132 विकेट लिए थे. हालांकि कादिर इस दुनिया में नहीं हैं. उनका निधन सितंबर 2019 में हुआ था.

विज्ञापन

उनके बेटे सुलेमान ने भी पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेला है. 41 साल के सुलेमान ने साल 2005 से लेकर साल 2013 तक घरेलू क्रिकेट खेला है. उन्होंने 26 प्रथम श्रेणी मैच में 856 रन बनाए हैं. इसके अलावा 40 लिस्ट A मैच में उन्होंने 615 रन बनाने के अलावा 26 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं, 10 टी-20 मैच में उन्होंने 56 रन बनाने के अलावा 8 विकेट लिए हैं. उन्होंने साल 2013 में आखिरी प्रोफेशनल क्रिकेट में भाग लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ