Spiracle Reasons In Mahal: भारत एक ऐसा देश है जिसका इतिहास हजारों साल पुराना है. यहां सिर्फ इतिहास की किताबों में ही नहीं, बल्कि हर शहर, किले, मंदिर और महल में अतीत की झलक देखने को मिल जाती है. हर कदम पर आपको इतिहास के नमूने देखने को मिल जाएंगे. अगर आप कभी राजस्थान, मध्य प्रदेश या उत्तर भारत के किसी पुराने महल का दौरा किया हो तो वहां दीवारों या महलों की मीनारों पर बने छोटे-छोटे झरोखे जरूर देखे होंगे. ये झरोखे सिर्फ महलों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं बनाए जाते थे, बल्कि इनके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी रहे हैं. क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है? अगर नहीं तो आइए इसके पीछे की असल वजह जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- आज ही के दिन लगी थी दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट, जानें भारत में सबसे पहले कहां हुआ था इस्तेमाल
ठंडक बनाए रखने के लिए बनाना
एयर कंडीशनर और कूलर के दौर से पहले महलों को ठंडा रखने के लिए खास वास्तु तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता था. छोटे-छोटे झरोखे हवा को कंट्रोल करते थे, जिससे गर्म हवा बाहर निकलती और ठंडी हवा अंदर आती थी. इससे महलों के अंदर के हिस्से बहुत ही ठंडे रहते थे.
राजघराने की महिलाओं के लिए बनाना
पुराने समय में राजपरिवार की महिलाएं पर्दा प्रथा का पालन करती थीं. झरोखों को इस तरह से बनाया जाता था, जिससे अंदर बैठा इंसान बाहर का नजारा आसानी से देख सकता था, लेकिन बाहर खड़े लोगों को अंदर मौजूद इंसान दिखाई नहीं देता था. इससे महिलाएं धार्मिक जुलूस और दरबार की एक्टिविटी देख पाती थीं.
सेफ्टी के लिहाज से भी थे अहम
झरोखों का इस्तेमाल महल की सेफ्टी में भी किया जाता था. सैनिक इन्हीं झरोखों से महल के बाहर होने वाली एक्टिविटी पर नजर रखते थे. खतरे में यह निगरानी का अहम रास्ता बन जाते थे. इससे महल पर होने वाले हमले से लोग आसानी से बाहर निकल जाते थे.
रोशनी का बेहतर इंतजाम
महलों में नेचुरल रोशनी पहुंचाने के लिए भी झरोखे बनाए जाते थे. इनकी खास बनावट की वजह से तेज धूप सीधे अंदर नहीं आती थी, बल्कि छनकर आती थी. इससे कमरे उजले रहते थे और गर्मी भी कम महसूस होती थी.
वास्तुकला की खूबसूरती बढ़ाना
राजस्थान, गुजरात और मुगलकालीन इमारतों में झरोखे वास्तुकला की पहचान माने जाते हैं. इन पर की गई बारीक नक्काशी महलों की शान बढ़ाती थी और राजाओं की कला प्रेम को दिखाने का काम करती है. इसके अलावा, झरोखे सिर्फ वास्तु तत्व नहीं थे, बल्कि उस समय की संस्कृति थे.
इसे भी पढ़ें- कई एयरलाइंस 13 नंबर की सीट क्यों नहीं रखतीं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
ओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
1 day agoदेश के नाम के आगे क्यों लिखा होता है रिपब्लिक, पीपल्स रिपब्लिक और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक? समझिए पूरा फर्क
3 days agoExclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला? जानिए News24 की जांच में क्या पता चला
3 days agoक्या है ERONET और ECINET सिस्टम, SIR प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
5 days agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक कितनी बार लाया गया रिमूवल नोटिस? जानिए क्या है पूरा विवाद और CEC को हटाने की प्रक्रिया
5 days agoकौन हैं युगांडा के नए राजा एडवर्ड रुकिडी न्याबोंगो? न्यूज एंकर के तौर पर किया काम, अब संभालेंगे राजगद्दी
5 days agoडेंगू-मलेरिया का खौफ जीरो, क्या दुनिया में कोई ऐसा देश है जहां मच्छर न हो?
12 days ago5 साल में 53 IIT स्टूडेंट्स की मौत, 50% से ज्यादा SC-ST, OBC वर्ग के छात्र; सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
12 days agoSBI Clerk Prelims Admit Card 2026 Released: 26-27 सितंबर को है परीक्षा, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
12 days agoबिछड़े प्रेमियों के नाम है ये अनोखा बाजार, साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं दरवाजे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines