हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री नेहरू थे लेकिन राष्ट्रपति कौन था? क्या आप जानते हैं जवाब

Independence Day 2026: क्या आप जानते हैं भारत की आज़ादी के समय पर भारत का राष्ट्रपति कौन था? इसका जवाब उतना सीधा नहीं है जितना आप समझ रहे हैं. यहां जानिए सही जवाब क्या है.

विज्ञापन
आजादी के दिन भारत का राष्ट्रपति कौन था, जानिए यहां.

Independence Day Quiz: 15 अगस्त, 1947 के दिन भारत आज़ाद हुआ था. इस दिन अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद एक नया राष्ट्र दुनिया के सामने आया था. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली और लाल किले पर झंडा फहराकर देश को संबोधित किया था. लेकिन, इस दौरान एक सवाल अक्सर ही सभी के मन में कौंधता है कि देश की आज़ादी के दिन प्रधानमंत्री तो नेहरू थे लेकिन राष्ट्रपति (President) कौन थे. इस सवाल का जवाब असल में उतना सीधा नहीं है जितना आप सोच रहे हैं. दरअसल, 15 अगस्त, 1947 तक भारत का कोई राष्ट्रपति ही नहीं था.

यह भी पढ़ें –  Happy Independence Day 2026 Wishes LIVE: 15 अगस्त पर अपनों को भेजें ये देशभक्ति भरी शुभकामनाएं, Quotes और खूबसूरत Photos

आज़ादी के दिन भारत में नहीं था कोई राष्ट्रपति

भारत आज़ाद हुआ तो पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन उस समय तक भारत में कोई राष्ट्रपति नहीं होता था बल्कि भारत में गवर्नर जनरल थे. भारत आज़ाद होने पर गणराज्य नहीं बना था बल्कि डोमिनियम के रूप में स्थापित हुआ था और ब्रिटिश सम्राट उस समय औपचारिक रूप से राष्ट्राध्यक्ष थे. ऐसे में ब्रिटिश शासन की ओर से भारत में एक प्रतिनिधि थे जिन्हें गवर्नर जनरल के रूप में कार्य करना होता था. स्वतंत्रता के दिन भारत के पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड लुई माउंटबेटन थे.

विज्ञापन

भारत को कब मिला पहला राष्ट्रपति

भारत का संविधान लागू होने के बाद भारत को पहले राष्ट्रपति मिले थे. 26 जनवरी, 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत आधिकारिक रूप से एक गणराज्य बना था. इसके बाद गवर्नर जनरल के बजाय देश के संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति बन गए थे.

विज्ञापन

कौन थे भारत के पहले राष्ट्रपति

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) देश के पहले राष्ट्रपति बने थे. हालांकि, वे स्वतंत्रता के समय पर देश के राष्ट्रपति नहीं थे बल्कि भारत का संविधान लागू होने के बाद उन्हें यह पद मिला था. ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत को अपना पहला राष्ट्रपति 26 जनवरी, 1950 के दिन मिला था.

विज्ञापन

माउंटबेटन के बाद कौन थे गवर्नर जनरल

लॉर्ड माउंटबेटन जून 1948 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे थे. उनके बाद सी. राजगोपालाचारी ने यह पद संभाला था. वे स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल थे. लेकिन, 20 जनवरी, 1950 को जब राष्ट्रपति ने पदभार संभाला तो गवर्नर जनरल का पद समाप्त हो गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही रंग में रंगा देश, आज़ादी के जश्न की देखें झलकियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola