कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही रंग में रंगा देश, आज़ादी के जश्न की देखें झलकियां

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है. कहीं तिरंगा यात्राएं तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शानदार सजावट के साथ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है.

Independence Day celebration photos
1 / 11
Independence Day celebration photos

Independence Day 2026: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर पूरा देश आजादी के रंग में रंगा हुआ है. देश के कोने-कोने में लोग आज़ादी का जश्न मना रहे हैं. आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ पर कहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है तो कहीं रैलियां निकाली जा रही रही हैं. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से लेकर अबतक जश्न जारी है. तस्वीरों में देखिए देशभर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास झलकियां.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर2 / 11

कठुआ के बानी में 80वें स्वतंत्रता समारोह में कठुआ पुलिस और सिविल प्रशासन द्नारा तिरंगा रैली का आयोजिन किया गया. (Image Credits- ANI)

विज्ञापन

पंजाब

पंजाब3 / 11

पटियाला में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर स्कूली छात्रों ने देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए अपने रंगे हुए हाथों और चेहरों से तिरंगे का पैटर्न बनाया. (Image Credits - ANI)

दिल्ली

दिल्ली 4 / 11

नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने कर्तव्य पथ पर PCR वैन और बाइक की रैली निकाली. (Image Credits - ANI)

विज्ञापन

बैंग्लुरु

बैंग्लुरु5 / 11

बेंगलुरु में शुक्रवार को फील्ड मार्शल मानेकशॉ परेड ग्राउंड पर राज्य-स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले फुल-ड्रेस रिहर्सल में स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया. (Image Credits - ANI)

ओडिशा

ओडिशा 6 / 11

भुवनेश्वर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आयोजित एक देशभक्तिपूर्ण नुक्कड़ नाटक के दौरान 'वंदे मातरम' पर आधारित एक सामाजिक-सांस्कृतिक कलाकार समूह की सदस्य तिरंगा लहराते हुए प्रस्तुति देती हुई. (Image Credits - ANI)

विज्ञापन

गुवाहाटी

 गुवाहाटी 7 / 11

गुवाहाटी में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र तिरंगा झंडा थामे हुए नजर आजादी का जश्न मनाते नजर आए. (Image Credits - ANI)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश 8 / 11

शिमला में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी करते हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान. (Image Credits - ANI)

विज्ञापन

मुंबई

मुंबई 9 / 11

मुंबई में छात्रों ने आज़ादी के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में '80' की आकृति बनाई.(Image Credits - ANI)

चेन्नई

चेन्नई 10 / 11

चेन्नई में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर, VGP मरीन किंगडम के 30 लाख लीटर वाले एक्वेरियम में एक स्कूबा डाइवर ने तिरंगा फहराया.(Image Credits - ANI)

विज्ञापन

नागपुर

नागपुर 11 / 11

नागपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अयाचित मंदिर चौक पर स्कूली बच्चे और अन्य लोग. (Image Credits - ANI) यह भी पढ़ें-  Happy Independence Day 2026 Wishes LIVE: 15 अगस्त पर अपनों को भेजें ये देशभक्ति भरी शुभकामनाएं, Quotes और खूबसूरत Photos

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन