मार्केट सिर्फ कपड़े, साज-सज्जा का सामान या फिर राशन खरीदने के लिए नहीं होता, बल्कि दुनिया में एक ऐसा बाजार भी है जहां पर पुराने प्रेमी सालों बाद एक दूसरे से मिलते हैं. यह अनोखा मार्केट वियतनाम में मौजूद है, जिसकी पहचान खरीदारी से ज्यादा पुराने प्रेमियों की दोबारा मुलाकात के लिए जानी जाती है. इसका नाम भी बहुत ही अनोखा है, जिसे खाउ वाई लव मार्केट (Khau Vai Love Market) कहा जाता है. हालांकि, यह बाजार साल में सिर्फ एक बार लगता है और इसकी परंपरा करीब एक सदी पुरानी बताई जाती है. अगर आपको इस मार्केट के बारे में नहीं मालूम तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. यहां पर इस मार्केट से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स के बारे में बताया गया है.
इसे भी पढ़ें- Fridge Smell: फ्रिज से आ रही है अजीब बदबू तो आज ही साफ करें ये 4 कोने, खराब खाना निकालने से ही नहीं बनेगी बात
कहां लगता है ये अनोखा बाजार?
खाउ वाई लव मार्केट वियतनाम के उत्तरी हिस्से में हा जियांग प्रांत के मेओ वाक जिले के खाउ वाई इलाके में लगता है. यह बाकी बाजारों से काफी अलग है, क्योंकि यहां मिलने वाले लोगों के लिए खरीदारी से ज्यादा अहमियत बातचीत और पुराने रिश्तों को याद करने की होती है. वियतनाम नेशनल अथॉरिटी ऑफ टूरिज्म का कहना है कि यह मार्केट स्थानीय जातीय समुदायों की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है.
साल में सिर्फ एक बार होती है मुलाकात
खाउ वाई लव मार्केट को किसी भी दिन नहीं लगाया जाता, क्योंकि इसके लिए एक तारीख तय की जाती है. कहा जाता है कि तीसरे चंद्र महीने की 26वीं शाम और 27वीं तारीख के आसपास इस मार्केट को लगाया जाता है. यानी जिन लोगों को इस परंपरा में शामिल होना होता है, उनके पास साल में एक ही खास मौका होता है. इसलिए यहां पर आने के लिए लोग बहुत ही इंतजार करते हैं और अपने एक्स से मिलते हैं.
कैसे शुरू हुई बिछड़े प्रेमियों की ये परंपरा?
इस बाजार की शुरुआत से जुड़ी एक पुरानी प्रेम कहानी सुनाई जाती है. लोककथा के अनुसार, एक नुंग युवक और जियाय समुदाय की युवती एक-दूसरे से प्यार करते थे. दोनों अलग-अलग समुदायों से थे और उनके रिश्ते को परिवार और समुदाय का समर्थन नहीं मिला. उनके प्यार को लेकर दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. लेकिन अलग होते समय उन्होंने एक-दूसरे से वादा किया कि वे साल में एक बार खाउ वाई में जरूर मिलेंगे.
क्या यहां सिर्फ एक्स कपल ही आते हैं?
खाउ वाई को सिर्फ एक्स लवर्स ही आएं ये जरूरी नहीं है. यहां अलग-अलग उम्र और समुदायों के लोग आते हैं. कुछ लोग अपने पुराने प्रेमी या प्रेमिका से मिलने आते हैं, जबकि कुछ लोग सिर्फ घूमने आते हैं. बाकी सिंगल्स भी इस मार्केट को एक्सप्लोर करते हैं. अगर आप यहां पर जाना चाहते हैं तो आपको वियतनाम जाना होगा, जिसके लिए लंबा-चौड़ा बजट चाहिए होगा.
इसे भी पढ़ें- इंडोनेशिया घूमने का बना रहे हैं प्लान? 5 रात और 6 दिन की ट्रिप में कितना आएगा कुल खर्च, जानिए फ्लाइट से होटल तक का पूरा बजट
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
23 hrs agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
1 day agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 days agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी
5 days agoदेश के नाम के आगे क्यों लिखा होता है रिपब्लिक, पीपल्स रिपब्लिक? समझिए फर्क
6 days agoExclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला?
7 days agoSIR प्रक्रिया में क्या सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
8 days agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक कितनी बार लाया गया रिमूवल नोटिस?
8 days agoकौन हैं एडवर्ड रुकिडी न्याबोंगो? न्यूज एंकर से बने युगांडा के नए राजा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines