Fridge Smell: फ्रिज से आ रही है अजीब बदबू तो आज ही साफ करें ये 4 कोने, खराब खाना निकालने से ही नहीं बनेगी बात

क्या आपके भी फ्रिज से अजीब बदबू आ रही है, लेकिन अंदर खाने की कोई चीज खराब नहीं है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं क्या हो सकती हैं समस्या की वजह?

Refrigerator Odor Removal Tips
1 / 8
किन कारणों से आती है फ्रिज से अजीब बदबू? (Image: AI)

  अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनके फ्रिज में से गंदी बदबू आती है, जिस कारण फ्रिज में से ठंडा पानी निकाल कर पीना भी मुश्किल हो जाता है. हालांकि, इस दौरान अक्सर लोग सोचते हैं कि खराब खाने के कारण ये होता है, लेकिन फ्रिज से आ रही बदबू के पीछे कुछ और भी कारण हो सकते हैं.  

विज्ञापन

हर घर की जरूरत फ्रिज

हर घर की जरूरत फ्रिज2 / 8

आज फ्रिज हर घर की जरूरत है और इसके बिना घर अधूरा-अधूरा लगता है. इंसानों द्वारा बनाई गई इस मशीन ने कई कामों को आसान कर दिया है, जिसमें ठंडा पानी, बर्फ जमने की सुविधा और साथ ही, ये खाने-पीने की चीजों को खराब होने से बचाती है.

विज्ञापन

फ्रिज से आती बदबू

फ्रिज से आती बदबू3 / 8

फ्रिज का इस्तेमाल करते वक्त कई बार महसूस होता है कि अंदर से एक अजीब गंदी बदबू आ रही है. आमतौर पर खाना खराब होने के कारण इस तरह की बदबू आने लगती है. हालांकि, खराब खाने की चीज को हटाने और फ्रिज की सफाई के बाद बदबू आनी बंद हो जाती है, लेकिन अगर फिर भी बदबू आ रही है, तो कारण कुछ और भी हो सकते हैं.

खाना ही नहीं, हो सकते हैं और भी वजहें

खाना ही नहीं, हो सकते हैं और भी वजहें4 / 8

अगर आप सोचते हैं कि फ्रिज में खाना खराब होने पर ही अंदर से गंदी बदबू आ सकती है, तो ऐसा नहीं है. कई बार फ्रिज में सभी चीजें फ्रेश रखी रहती है, लेकिन उसके बावजूद अजीब बदबू आती रहती है. ऐसी स्थिति में फ्रिज के कुछ कोने पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस तरह की बदबू के ये भी कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन

फ्रिज ड्रिप पैन की सफाई

फ्रिज ड्रिप पैन की सफाई5 / 8

फ्रिज से आ रही गंदी बदबू के पीछे एक बड़ा कारण फ्रिज ड्रिप पैन हो सकता है. फ्रिज के सबसे नीचे या पीछे की तरफ एक छोटी-सी ट्रे होती है, जिसमें फ्रिज की अंदरूनी नमी और पानी जमना होते रहता है. लंबे समय तक पानी जमा होने के कारण उसमें बैक्टीरिया और फंगस पैदा होने लगते हैं और पानी में बदबू आने लगती है.

कोने की करें सफाई

कोने की करें सफाई6 / 8

अक्सर ऐसा होता है कि फ्रिज में दूध, जूस गिर जाते हैं और वह कोने में चले जाते हैं. नियमित सफाई न होने के कारण ये धीरे-धीरे सड़ने लगते हैं और बदबू आने लगती है.

विज्ञापन

जमी हुई पुरानी बर्फ भी कारण

जमी हुई पुरानी बर्फ भी कारण7 / 8

अगर आपके फ्रिज में काफी वक्त से बर्फ जमी हुई है और उसका कोई इस्तेमाल नहीं है, तो बेहतर रहेगा कि आप उसे हटा दें. बर्फ फ्रिज के अंदर की सभी गंदी को सोख लेती है और इस कारण भी बदबू आ सकती है. इसके अलावा अगर आपके फ्रिज में ऑटोमैटिक वाटर फिल्टर लगा है और उसे लंबे समय से साफ नहीं किया गया है, तो उससे भी खाने की चीजों और फ्रिज के अंदर से बदबू आ सकती है.

क्रिस्पर बॉक्स

क्रिस्पर बॉक्स8 / 8

फ्रिज में लगी क्रिस्पर बॉक्स यानी जिसमें सब्जियां और फल रखे जाते हैं, वह भी बदबू का एक कारण हो सकती है. अक्सर इस बॉक्स में सब्जियों के टुकड़े लंबे समय तक पड़े रहते हैं और वह सड़ने लगते हैं. नियमित रूप से इस बॉक्स की सफाई न होने पर बदबू की समस्या पैदा हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप इन बॉक्स की सफाई करें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: टाइल्स के बीच में जम गई है गंदगी तो ऐसे करें सफाई, बिना ज्यादा घिसे ही साफ हो जाएंगी का

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन