World Population Review Oldest Countries: दुनियाभर में 195 देश हैं, लेकिन इनमें 10 सबसे पुराने देशों के बारे में जानते हैं क्या? वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने एक लिस्ट बनाई है, जिसमें सभ्यता के अनुसार विकसित हुए 10 सबसे पुराने देशों के बारे में बताया गया है। इनमें जहां पहले नंबर पर ईरान है, वहीं 10वें सूडान है, लेकिन अपना देश इंडिया कितने नंबर पर है, इस बारे में हम आपको बताएंगे। लिस्ट में इजिप्ट, वियतनाम, अर्मेनिया, नॉर्थ कोरिया, चीन, इजरायल और सूडान भी शामिल हैं। अफगानिस्तान को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। कौन-कितने नंबर पर है आइए जानते हैं…
India-2000 BCE
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार, दुनिया के सबसे पुराने देशों की सूची में इंडिया 7वें नबर पर है। देश में 2000 ईसा पूर्व संगठित सरकार थी, लेकिन भारत का इतिहास करीब 65 हजार साल पुराना है। भारतीय सभ्यता की शुरुआत होमो सेपियन्स के साथ हुई थी, जो अफ्रीका, दक्षिण भारत, बलूचिस्तान होते हुए सिंधु घाटी पहुंचे और यहां बस गए। यहीं से सिंधु घाटी सभ्यता विकसित हुई और आगे भारत देश उभरा, जो आज पूरी दुनिया में मशहूर है।
Iran-3200 BCE
लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर ईरान है, जिसका प्राचीन नाम फरास था। यहां पर करीब एक लाख साल पहले इंसान बसते थे। 5000 ईसा पूर्व यह खेती होने लगी थी। ईरान में बसने वाले आधुनिक लोग लगभग 2000 ईसा पूर्व उत्तर-पूर्व दिशा से आए, जिन्होंने पुरानी संस्कृति से अपनी संस्कृति को मिलाकर विकसित किया, जिसे आज दुनिया ईरान के रूप में जानती है। वहीं ईरान में लड़कियों और महिलाओं की हालत, उनसे जुड़े नियम भी दुनियाभर में बदनाम हैं।
Egypt-3100 BCE
सूची में दूसरे नंबर पर इजिप्ट है, जिसे आज मिस्त्र के नाम से दुनिया जानती है। यह सभ्यता 3100 ईसा पूर्व पुरानी है। प्राचीन मिस्र नील नदी के किनारे बसता था। यह प्राचीन सभ्यता थी, आज दुनिया का आधुनिक देश मिस्र है। मिस्र अरब गणराज्य देश है, जिसका अधिकांश हिस्सा उत्तरी अफ्रीका में है। आज भी इस देश का ज्यादातर हिस्सा नील नदी के किनारे बसा है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ‘हैदराबाद’, न्यूयॉर्क में ‘दिल्ली’…दुनिया के और भी कई देशों में भारत के शहर
Vietnam-2879 BCE
WPR की सूची के अनुसार, वियतनाम तीसरे नंबर पर है। इसका इतिहास 2879 ईसा पूर्व मिलता है। वियनतनाम दक्षिण पूर्व एशिया के हिन्द चीन के पूर्वी भाग में है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है। वियतनाम के लोग सबसे ज्यादा बौद्ध धर्म को फॉलो करते हैं।
Armenia-2492 BCE
आर्मेनिया सूची में चौथे नंबर पर है। पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में बसा यह पहाड़ी देश है, जिसके चारों तरफ जमीन है। देश के रूप में इसे 25 दिसंबर 1991 को मान्यता मिली थी। इसकी राजधानी येरेवन है। आर्मेनिया के राजा ने ईसाई धर्म अपना लिया था। इससे आर्मेनिया ईसाई धर्म ग्रहण करने वाला पहला देश बन गया था। यहां कैथोलिक ईसाई, मुसलमान और अन्य संप्रदायों के लोग भी रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Unknown Fact: सॉस और केचप दोनों का एक काम, फिर भी अलग-अलग, आखिर क्यों और कैसे?
North Korea-2333 BCE
5वें नंबर पर नॉर्थ कोरिया देश है, जो पूर्वी एशिया प्रायद्वीप के उत्तर में बसा है। इस देश की राजधानी प्योंगयांग है, देश का सबसे बड़ा शहर भी है। अमनोक नदी और तुमेन नदी उत्तर कोरिया और चीन के बीच बॉर्डर है। 1910 में कोरिया पर जापान का कब्जा था। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध में जापान ने सरेंडर किया तो कोरिया को संयुक्त राज्य और सोवियत संघ ने 2 देशों में बांट दिया गया। इसके बाद इसके उत्तरी क्षेत्र पर सोवियत संघ तथा दक्षिण क्षेत्र पर अमेरिका ने कब्जा कर लिया। आज भी विवाद जारी है।
China-2070 BCE
दुनिया का छठा सबसे पुराना देश चीन है। यह विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। यह एशियाई महाद्वीप के पूर्व में बसा देश है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी मानी जाती है। चीन की लिखित भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। इसकी राजधानी बीजिंग है। यहां के लोग बौद्ध धर्म को फॉलो करते हैं। चीन के लोग अपनी भाषा में चीन को ‘चंगक्यूह’ कहते हैं। भारत तथा फारस के लोग इसे चीन कहते हैं। चीन के रेशमी कपड़े भारत में ‘चीनांशुक’ नाम से प्रसिद्ध है। इसलिए भारत में रेशमी कपड़े का नाम ‘चीनांशुक’ है।
यह भी पढ़ें: Smog और Fog, दोनों बिल्कुल अलग? स्मॉग हेल्थ के लिए ‘जहर’; कैसे करें बचाव जान लें?
Georgia-1300 BCE
जॉर्जिया 8वां सबसे पुराना देश है। यह पूर्वी यूरोप में बसा एक देश है। इसकी सीमा उत्तर में रूस से, पूर्व में अजरबैजान से और दक्षिण में आर्मीनिया तथा तुर्की से लगती है। इसकी राजधानी अटलांटा है, जो सबसे बड़ा शहर है। इसके पश्चिम में अलबामा और दक्षिण में फ्लोरिडा हैं। उत्तर में टेनेसी, नॉर्थ में केरोलाइना और उत्तर पूर्व दिशा में साउथ केरोलाइना है। पूर्व में अंध महासागर का समुद्री तट है। जॉर्जिया 1788 में अमरीका का राज्य बन गया।
Israel-1300 BCE
इजरायल सबसे पुराने देशों में 9वें नंबर पर है। यह अरब में बसा यहूदी देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर बसा है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। यह देश राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत पुराना देश है। 1948 में आधुनिक इजरायल की स्थापना हुई। तेल अवीव इजरायल की राजधानी है। इस देश की प्रमुख भाषा हिब्रू और अरबीक है। यह भाषा दाएं से बाएं लिखी जाती है।
Sudan-1070 BCE
सूडान का इतिहास उतना ही पुराना है] जितनी पुरानी नील नदी है। सूडान उत्तर पूर्व अफ्रीका में स्थित अफ्रीका का तीसरा देश है और दुनिया का 16वां बड़ा देश है। इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिण पूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया है। इसकी राजधानी खार्तूम है।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
15 hrs agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
20 hrs agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 days agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी
4 days agoदेश के नाम के आगे क्यों लिखा होता है रिपब्लिक, पीपल्स रिपब्लिक? समझिए फर्क
6 days agoExclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला?
6 days agoSIR प्रक्रिया में क्या सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
8 days agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक कितनी बार लाया गया रिमूवल नोटिस?
8 days agoकौन हैं एडवर्ड रुकिडी न्याबोंगो? न्यूज एंकर से बने युगांडा के नए राजा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines