---विज्ञापन---

नॉलेज

Unknown Fact: सॉस और केचप दोनों का एक काम, फिर भी अलग-अलग, आखिर क्यों और कैसे?

Unknown Fact: सॉस लेनी है या केचप, दोनों का काम तो एक ही है, फिर भी फास्ट फूड सर्व करते समय यह सवाल क्यों पूछा जाता है? क्या दोनों चीजें अलग-अलग हैं, आइए जानते हैं...

Know The Difference In Tomato Aaus Tomato Catchup: समोसे-पकौड़े या कोई भी फास्ट फूड हो, सॉस या टोमैटो केचप जरूर चाहिए होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सॉस या केचप के साथ ही फास्ट फूड खाना होता है। इसलिए हर घर में, फ्रिज में सॉस या केचप जरूर मिलेगी, लेकिन यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि कुछ लोग के घर में सॉस आती है। कुछ लोग केचप इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोगों के घरों में दोनों होते हैं तो क्या यह दोनों अलग-अलग हैं? काम तो दोनों का एक ही है। रंग भी एक ही है, फिर भी दोनों अलग-अलग इस्तेमाल होते हैं। किसी को सॉस चाहिए तो किसी को केचप, आखिर क्यों? आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ‘हैदराबाद’, न्यूयॉर्क में ‘दिल्ली’…दुनिया के और भी कई देशों में भारत के शहर

---विज्ञापन---

<

>

---विज्ञापन---

कहां से आए नाम और क्या है दोनों?

केचप नाम चीनी शब्द ‘कोइचीप’ से बना है। ‘फिश ब्राइन’ यानी ‘मसालेदार सॉस’ इसका मतलब होता है। ‘सॉस’ लैटिन शब्द साल्सास से बना है। इसका मतलब नमकीन होता है। दोनों में अंतर उन चीजों का है, जिनसे वे बनाई जाती हैं। सॉस कई तरह की चीजों से बनती है, जबकि केचप सिर्फ टमाटर और सिरके को मिलाकर बनाई जाती है। सॉस अकेले नहीं खाई जाती। यह किसी न किसी चीज के साथ परोसी जाती है। इसे खाने में स्वाद और नमी आती है। यह आधी ठोस और आधी तरल होती है। केचप टेबल सॉस है। केचप एक प्रकार का सॉस है, लेकिन सभी सॉस केचप नहीं होतीं। सॉस घर पर भी तैयारी की जा सकती है, लेकिन केचप बनाकर ही बेचा जा सकता है।

---विज्ञापन---

<>

यह भी पढ़ें:  Smartphone की भी Expiry Date होती है, जानें कैसे और कहां चैक करें?

---विज्ञापन---

केचप मीठी चटनी, सॉस नमकीन

सॉस नमकीन और मीठे दोनों तरह के खाने के साथ इस्तेमाल की जा सकती है। केचप ज्यादातर फास्ट फूड के साथ खाया जाता है। दोनों में सबसे बड़े अंतर के बारे में बात की जाए तो केचप में चीनी होती है, लेकिन सॉस में चीनी नहीं होती। इसलिए केचप मीठी चटनी होती है। सॉस नमकीन चटनी होती है। नूडल्स, परांठे, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, सैंडविच के साथ लोग केचप खाना पसंद करते हैं। टोमैटो सॉस के खट्टे स्वाद का कारण इसमें मिला साइट्रिक एसिड और मैलिक एसिड होता है। जिन लोगों को डाइजेशन सिस्टम संबंधी प्रॉब्लम हो, उन्हें केचप खाने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर मोटे तौर पर बात की जाए तो दोनों में अंतर स्वाद, इस्तेमाल और बनाने में इस्तेमाल सामग्री का है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 02, 2023 02:47 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola