---विज्ञापन---

नॉलेज angle-right

पाकिस्तान में ‘हैदराबाद’, न्यूयॉर्क में ‘दिल्ली’…दुनिया के और भी कई देशों में भारत के शहर

Ajab Gajab Facts About India: क्या आप जानते हैं कि देश के कई शहरों के नाम से विदेशों में भी शहर बसे हैं। अगर नहीं तो जानने के लिए खबर पढ़ें, काफी अजब-गजब जानकारी है।

---विज्ञापन---

Many Indian Cities Also Situated In Foreign Countries: कहते हैं दुनिया में एक ही नाम के कई व्यक्ति होते हैं। उसी तरह एक ही नाम के कई शहर और जगह भी हैं। ऐसा ही कुछ भारत को लेकर भी हुआ है, जिसके कई शहर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी हैं। जैसे हैदराबाद पाकिस्तान में भी है। दिल्ली अमेरिका में है। कोचीन जापान में भी है। ठाणे क्वींसलैंड में है। स्कॉटलैंड में पटना नामक शहर है। और भी भारत के कई शहर दुनियाभर के देशों में हैं। जानिए विदेशों में बसे देश के राज्य और शहरों के हमनाम शहरों के बारे में…

यह भी पढ़ें: Smartphone की भी Expiry Date होती है, जानें कैसे और कहां चैक करें?

---विज्ञापन---

अमेरिका के न्यूयॉर्क में दिल्ली नाम से शहर

दिल्ली भारत की राजधानी है, जो काफी खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। इसी नाम से एक शहर अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी है। यह शहर पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। 167.3 वर्ग किलोमीटर में बसा यह शहर 1798 में स्थापित हुआ था। मिडलटाउन, कॉर्टराइट और वाल्टन को मिलाकर यह शहर बसाया गया है। शहर का नाम इसके संस्थापक एबनेजर फुट के सम्मान में रखा गया था, जिन्हें द ग्रेट मोगुल भी कहा जाता था, लेकिन बाद में इसका नाम दिल्ली रख दिया गया। वहीं अमेरिका के दिल्ली की आबादी भारत के दिल्ली की आबादी से काफी कम है। अमेरिका के दिल्ली में प्रेस्बिटेरियन चर्च, गिदोन फ्रिसबी हाउस, डेलावेयर काउंटी कोर्ट हाउस और सोल्जर्स स्मारक है। लकड़ी से ढका पुल है। 1870 में बना पुल है। दिल्ली विलेज हॉल है।

यह भी पढ़ें: सिंदूर कहीं नकली तो नहीं? कैसे करें असली की पहचान, किडनी और दिमाग से खास कनेक्शन

---विज्ञापन---

हैदराबाद है पाकिस्तान का एक बड़ा स्टेट

भारत में हैदराबाद साउथ इंडिया का शहर और तेलंगाना की राजधानी है। नौकरीपेशा लोगों का हब है। कई कंपनियों के हेड ऑफिस इस शहर में हैं। दूसरी और एक हैदराबाद पाकिस्‍तान देश में भी है। पाकिस्‍तान में हैदराबाद 8वां राज्य है। यह सिंध प्रांत का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है।

क्वींसलैंड में महाराष्ट्र का ठाणे शहर बसा

महाराष्ट्र के ठाणे शहर से पूरा देश वाकिफ है। एक ठाणे शहर क्वींसलैंड में भी है, जो 2016 में बसा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Interesting Facts: सांप कैसे खाते और कैसे पीते हैं पानी? सांपों के बारे में दिलचस्प और अनसुनी बातें

बिहार का पटना शहर स्कॉटलैंड में बसा

पटना देश के बिहार राज्य की राजधानी है, लेकिन पटना शहर स्कॉटलैंड में भी है, जो 2020 में बसाया गया था। स्कॉटलैंड के पॉलिटिशियन विलियम फुलरटन का जन्‍म भारत के पटना शहर में हुआ था। उनके पिता पटना में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के सैन्य अधिकारी थे। फुलरटन ने ही स्‍कॉटलैंड के इस कस्‍बे की नींव रखी। उन्होंने ही इस शहर का नाम पटना रखा।

---विज्ञापन---

केरल का कोचीन या कोच्चि शहर जापान में

कोच्चि केरल का एक खूबसूरत शहर है। यहां कई टूरिस्ट प्लेस हैं। मसालों और वाणिज्यिक बंदरगाहों के लिए इसे जाना जाता है। वहीं कोच्चि नाम का एक शहर में जापान में भी है। जापान के शिकोकू द्वीप में स्थित कोच्चि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2023 11:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola